News Flash: आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
6:17 PM: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
3:41 PM: बीजेपी अपना घोषणा पत्र 7 अप्रैल को जारी करेगी। 7 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है।
1:16 PM: 12 साल के अगवा किशोर को पूर्वी जिला पुलिस ने मुक्त कराया, एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार।
1:15 PM: दरियागंज में पुलिस हिरासत से भागा मुजरिम, मेडिकल जांच के लिए ने जान के दौरान सिपाही को धक्का देकर हुआ फरार।
12:44 PM: आम आदमी पार्टी आज शाम जारी करेगी अपना घोषणा पत्र।
12:28 PM: गाजियाबाद के शिप्रा मॉल मैदान में बीजेपी की रैली, गाजियाबाद से बीजेपी उम्मीदवार वीके सिंह और गौतमबुद्ध नगर के उम्मीदवार महेश शर्मा मंच पर पहुंचे।
11:32 AM: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके से 23 पेटी शराब बरामद।
11:09 AM: गौतमबुद्ध नगर के कांग्रेस उम्मीदवार रमेश चंद तोमर बीजेपी में शामिल हो गए।
8:30 AM: दिल्ली में नर्सरी दाखिले को लेकर चल रहे विवाद पर आज एक बार फिर सुनवाई होगी। अभिभावकों को है जल्द फैसला आने की उम्मीद। एडमिशन में हो रही है देरी।
7:30 AM: अरविंद केजरीवाल आज उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट पर AAP उम्मीदवार आनंद कुमार के लिए रोड शो करेंगे। सुबह दस बजे रोड शो की शुरुआत तीसरा पुश्ता सोनिया विहार से होगी। शाम करीब सात बजे त्रिलोकपुरी के रामलीला मैदान में जनसभा होगी।
7:30 AM: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विचाराधीन मुकदमे की सुनवाई आज भी जारी रहेगी।
दिल्ली एनसीआर: 2 अप्रैल की दिनभर की खबरों का अपडेट