{"_id":"5f681e6a8ebc3e7496481ec9","slug":"amar-ujala-medhavi-samman-samaroh-to-be-organised-in-faridabad-and-palwal-on-sep-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मेधावी सम्मान सामारोह कल, छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मेधावी सम्मान सामारोह कल, छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित
Mon, 21 Sep 2020 02:33 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 21 Sep 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद जिला उपायुक्त यशपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में अमर उजाला की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेधावियों का सम्मान किया जाएगा। इसमें 10वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी 22 सितंबर को सम्मानित होंगे। फरीदाबाद में यह सम्मान सामारोह सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में होगा, जबकि पलवल में विश्राम गृह में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें फरीदाबाद जिला उपायुक्त यशपाल यादव व पलवल की नगरायुक्त मोनिका गुप्ता मेधावियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। मंगलवार को होने वाले सम्मान समारोह में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा-2020 में जिले की टॉप रैंकिंग में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इन्हें फोन व मैसेज के जरिए समारोह में शामिल होने की सूचना दे दी गई है। अमर उजाला की ओर से इससे पहले भी फरीदाबाद और पलवल जिले में सम्मान समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। इस समारोह में विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर हौसला बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
इस तरह के आयोजन से मेधावियों के सपनों को उड़ान मिलती है, साथ ही उनमें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की ललक भी पैदा होती है। समारोह में सम्मान पाने के लिए विद्यार्थी उत्साहित हैं। 22 सितंबर को होने वाले समारोह में फरीदाबाद के आठ और पलवल जिले के 16 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
दोनों जिलों में सम्मान समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसके लिए मेधावियों को सुबह साढ़े 11 बजे पहुंचना होगा। समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इसलिए सिर्फ मेधावियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया है।