फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala Ground Report Schools open after six months Parents are worried

अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: छह माह बाद खुले स्कूलों में बदला नजारा, चिंतित हैं अभिभावक

Mon, 21 Sep 2020 08:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Sep 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Ground Report Schools open after six months Parents are worried
haryana school reopen - फोटो : सुदर्शन झा/प्रवीण बैंसला
कोरोना वायरस के कारण देसभर में लागू हुए लॉकडाउन के छह माह बाद सोमवार से कई राज्यों में स्कूल खुल गए। इस दौरान कुछ स्कूलों में बच्चे मास्क लगाकर पहुंचे, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिखाई दिए। हालांकि कई जगह अभिभावकों में भी बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर असमंजस की स्थिति दिखाई दी। वहीं, कुछ जगहों पर अभी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कुछ स्कूल संचालकों ने स्कूल खोलने पर सहमति जताई है, लेकिन कुछ अभी बंद रखने की बात कह रहे हैं। सोमवार को स्कूल खुलने पर अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट...
विज्ञापन


कंधे पर बैग और मुंह पर मास्क, अब पहले जैसे नहीं रहे स्कूल, छह माह बाद खुले हरियाणा के स्कूल तस्वीरों में...
अनलॉक 4.0 में लॉकडाउन के छह माह बाद सोमवार से स्कूल खुल गए। संचालकों ने तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी है। हालांकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कुछ स्कूल संचालकों ने स्कूल खोलने पर सहमति जताई तो कुछ ने अभी बंद रखने की बात कही है। और पढ़ें....
विज्ञापन



जम्मू-कश्मीर: छह महीने बाद स्कूलों में लौटी रौनक, मास्क लगाकर विद्यालय पहुंचे बच्चे, परिजनों को लगी रही चिंता
छह माह के लंबे इतजार के बाद सोमवार को जम्मू-कश्मीर में स्कूलों को छात्र-छात्राओं के लिए फिर से खोला गया। आज से कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। महीनों बाद आज छात्र-छात्राएं कंधे पर बैग टांगकर और मुंह पर मास्क लगाकर स्कूल पहुंचे। एक तरफ जहां छात्र-छात्राएं स्कूल जाने के लिए उत्साहित नजर आए, वहीं अभिभावकों को महामारी के कारण बच्चों की चिंता लगी रही। और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों के बीच चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूल खोल दिए हैं। छह महीने बाद स्कूल खुले, लेकिन गिने-चुने विद्यार्थी ही पढ़ने के लिए पहुंचे। ज्यादातर स्कूलों में सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक कक्षाएं लगाई गईं। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों से दूरी बनाए रखी और सभी के मुंह पर मास्क नजर आए। विभाग के अधिकारी भी सुबह से ही स्कूलों के दौरे में जुट गए थे। और पढ़ें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed