अनलॉक-4 के तहत नौवीं से 12वीं तक के स्कूल सोमवार से खुल गए। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कोरोना से बचाव के सभी इंतजाम कर रखे थे लेकिन पहले दिन गिने-चुने विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। अभिभावकों के सहमति पत्र, थर्मल स्क्रीनिंग और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए विद्यार्थियों ने स्कूलों में प्रवेश किया। ज्यादातर स्कूलों में सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक कक्षाएं लगाई गईं। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों से दूरी बनाए रखी और सभी के मुंह पर मास्क नजर आए। स्कूलों पर नजर रखने के लिए खुद शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल भी मैदान में उतरे।
चंडीगढ़ में छह महीने बाद खुले स्कूल, किसी स्कूल में एक तो किसी में नहीं पहुंचा एक भी विद्यार्थी
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 21 Sep 2020 02:10 PM IST
सार
- नौंवी और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी पहुंचे स्कूल, कुछ स्कूलों में साढ़े 9 बजे से लगीं कक्षाएं
- स्कूलों पर निगरानी रखने के लिए सुबह से ही शुरु हो गई थी अधिकारियों की दौड़ भाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन