{"_id":"5e46cfb08ebc3ee58e16c753","slug":"amanatullah-khan-complaint-to-twitter-over-fake-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानतुल्ला ने ट्विटर से की फर्जी अकाउंट की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानतुल्ला ने ट्विटर से की फर्जी अकाउंट की शिकायत
Fri, 14 Feb 2020 10:20 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:20 PM IST
सार
- अमानतुल्ला खान ने की कार्रवाई की मांग
- खान ने लगाया फर्जी अकाउंट के जरिए एक समुदाय को उकसाने का आरोप
विज्ञापन
ट्विटर से शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अक्सर विवादों में रहने वाले आप के ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान ने ट्विटर से अपने नाम से फर्जी अकाउंट बनने की शिकायत की है। उनका दावा है कि मतगणना वाले दिन इस अकाउंट से ट्वीट कर एक समुदाय को उकसाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने ट्विटर फॉर इंडिया से इस फर्जी अकाउंट पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विधायक के मुताबिक, मतगणना वाले दिन इस अकाउंट से किए गए ट्वीट में पूरे भारत में इस्लाम की जीत होने की आशा जाहिर की गई थी। ट्वीट में लिखा है, ’13 राउंड पूरे होने के बाद 72 हजार वोट से आगे चल रहा हूं। आज शाहीन बाग जीता। आज हमारा इस्लाम जीता है। इंशा अल्लाह, जल्दी ही पूरे इंडिया में इस्लाम की जीत होगी। मेरे सभी मुस्लिम भाई-बहनों का शुक्रिया। सबने मिलकर अपनी ताकत दिखाई। एकता बनाए रखना। हम इतिहास जरूर दोहराएंगे।’ इसके बाद सोशल मीडिया पर इस ट्वीट के स्कीन शॉट को काफी शेयर किया गया।
विज्ञापन
उधर, अमानतुल्ला खान ने इस ट्वीट से छेड़छाड़ का दावा किया है। विधायक का कहना है कि उन्होंने सिर्फ 72 हजार वोटों से आगे रहने का जिक्र किया था। विधायक अमानतुल्ला खान के समर्थकों का कहना है कि वह जल्द ही इस बारे में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराएंगे। उधर, विधायक इसे गैंग ऑफ ट्रोल की साजिश बता रहे हैं।
विज्ञापन