फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amalgamation of technology and policing has created a record in mobile seizures in the capital: LG

तकनीक और पुलिसिंग के संगम से राजधानी में मोबाइल बरामदगी का बना रिकॉर्ड : एलजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन विश्वास के तहत दिल्ली पुलिस ने गुम व चोरी हुए 12600 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए
विज्ञापन

-दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टी पर्पस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने की शिरकत
-एलजी ने कुछ मोबाइल मालिकों को सौंपे उनके मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टी पर्पस हॉल में मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने एक कार्यक्रम आयोजित कर 12600 लोगों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। दरअसल पुलिस ने राजधानी में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन मालिकों को उनके फोन लौटाए। कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने शिरकत की।
कार्यक्रम में ट्रैफिक प्रदर्शनी वैन का भी उद्धाटन हुआ। इसके अलावा छात्रों व आम लोगों के लिए एक सुरक्षा बुकलेट भी लॉन्च की गई। कार्यक्रम में एलजी ने दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि किसी नागरिक के चेहरे पर मुस्कान लौटाना और सिस्टम के लिए विश्वास पैदा करना पूरे पुलिस महकमे की बड़ी कामयाबी है। एलजी ने कहा कि दिल्ली पुलिस नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करना जारी रखेगी। इसके साथ ही नई टेक्नोलॉजी अपनाएगी, सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार करेगी।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा के अलावा विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव, कई विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, सभी जिलों के पुलिस उपायुक्त समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने अपनी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीमें पिछले कुछ माह से सीईआईआर पोर्टल की मदद से चोरी, गुम, लूटे गए मोबाइल फोन की बरामदगी पर काम कर रही थी। जांच के लिए टीमों ने कई राज्यों का दौरा किया। आयुक्त ने बताया कि पिछले करीब 45 दिनों के भीतर पुलिस ने अलग-अलग जिलों से गायब हुए 19 हजार मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइल में से 12600 को अलग-अलग जिलों में उनके मालिकों को सौंपा गया। कुछ फोन के मालिकों को कार्यक्रम में बुलाकर खुद एलजी ने मोबाइल फोन सौंप दिए। कार्यक्रम का समापन स्पेशल सीपी रविंद्र यादव के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया। उन्होंने पुलिस जनता के संबंध मजबूत करने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed