{"_id":"4740c192a34e2db7ad786d06e56e84e7","slug":"alleging-abuse-by-staff-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषण का आरोप लगाकर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोषण का आरोप लगाकर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 09 Nov 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को निगम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि निगम के कुछ अधिकारी सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। उन्हें न तो समय पर वेतन मिलता है और न ही सामान।
दीपावली के मौके पर उन्हें अभी तक दीपावली अनांउस नहीं दिया गया। यही नहीं सफाई के उपयोग में आने वाली झाडृ, तेल और साबुन भी अभी तक नहीं मिला है।
यहां के अधिकारी स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कर्मचारी नेताओं का कहना था कि वह इस समस्या के लिए कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।
लेकिन निगम का कोई अधिकारी समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है। अधिकारी क्या ऐसे ही स्मार्ट शहर बनाएंगे। जब सफाई के लिए संसाधन तक न हो।