फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Allegations on bjp leader to threaten for life

भाजपा नेता ने दी जान से मारने की धमकी!

Sun, 27 Jul 2014 11:27 AM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
Allegations on bjp leader to threaten for life

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के एनएच आठ पर दौरे के कुछ घंटों

विज्ञापन
बाद ही खेड़कीदौला टोल पर बीजेपी के एक स्थानीय नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

टोल मैनेजर की तरफ दी गई लिखित शिकायत में उन्होंने बेवजह यातायात को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। पुलिस में आई शिकायत के बाद बीजेपी नेता की तरफ से भी शिकायत की गई है।

जिसमें उसने टोल प्रबंधन के खिलाफ उनकी पत्नी और बीमार बेटे के साथ दुव्यर्वहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में खेड़कीदौला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

राजबीर स‌िंह म‌ल‌िक के ड्राइवर ने जाम क‌िया था टोल

Allegations on bjp leader to threaten for life

आपको बता दें क‌ि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एनएच आठ पर दौरे के कुछ घंटों बाद दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर हंगामा हो गया था। पुलिस के अनुसार मानसेर की तरफ से बीजेपी नेता राजबीर सिंह की पत्नी और बेटा फॉर्च्यूनर कार में गुड़गांव आ रहे थे।

ड्राइवर गाड़ी को चला रहा था। खेड़कीदौला टोल पर चालक के टोल देने से मना करने पर उसने गाड़ी रोक दी। बताया जा रहा है कि चालक से आईडी कार्ड दिखाने की बात पर उसने मना कर दिया। जिससे टोल पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।

टोल प्रबंधन के अनुसार हंगामा होता देख टोल मैनेजर सतानंद मौके पर पहुंचा और उसने फॉर्च्यूनर चालक से गाड़ी किनारे करा आईडी प्रुफ दिखाने का आग्रह किया तो उसने अपने मालिक बीजेपी नेता राजबीर सिंह मलिक से मोबाइल पर बात कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोल मैनेजर को दी धमकी

Allegations on bjp leader to threaten for life

मैनेजर का आरोप है कि बीजेपी नेता ने उसे जान से मारने की धमकी देने के अलावा टोल को आग लगा देने की बात कही। जिस पर मैनेजर ने टोल पर खेड़कीदौला थाने की पुलिस को बुला लिया। मैनेजर ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बीजेपी नेता के खिलाफ आरोप लगाए।

घटना के कुछ देर बाद ही राजबीर सिंह ने भी पुलिस को शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया कि उसके बीमार बेटे को गुड़गांव स्थित अस्पताल में दिखाने के लिए उसकी पत्नी जा रही थी। इस दौरान टोल पर उसकी गाड़ी को बेवजह आधे घंटे रोककर रखा गया और परिवार के लोगों से दुव्यर्वहार किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की लेकिन दोनों ही पक्ष समझौते को तैयार नहीं है। खेड़कीदौला थाना प्रभारी हरदीप के अनुसार दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed