{"_id":"5ac9f4e54f1c1b4a6b8b45d7","slug":"allegation-against-the-delhi-legislative-assembly-speaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान सभा अध्यक्ष पर बड़ा आरोप, मामला जबरन घर में घुसकर मारपीट का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान सभा अध्यक्ष पर बड़ा आरोप, मामला जबरन घर में घुसकर मारपीट का
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Apr 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने एक घर में जबरन घुसने संबंधी आरोपों को नकार दिया है। उनके वकील मो. इरशाद ने कहा कि यह अपने तरह का अनोखा मामला है, जब शिकायत करने वाले के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
अतिरिक्त चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष गोयल के अधिवक्ता ने कहा कि घटना वाले दिन मौके पर पुलिस, स्थानीय एसडीएम व अन्य लोग थे। ऐसे में कोई कैसे किसी के घर में जबरन घुस सकता है।
विज्ञापन
उनके मुवक्किल पुलिस के साथ उस घर में घुसे थे। विधानसभा अध्यक्ष और उनके बेटे सुमित गोयल समेत 7 लोगों के खिलाफ दंगा फैलाने और मारपीट करने के आरोप हैं। कोर्ट 17 अप्रैल को निर्णय करेगी कि उन पर ट्रायल शुरू किया जाए या नहीं।
विज्ञापन
यह मामला 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के एक दिन पहले 6 फरवरी का है। आरोप है कि रामविलास गोयल अपने बेटे और समर्थकों के साथ विवेक विहार इलाके में एक भाजपा नेता मनीष घई के घर में यह कहते हुए घुस गए कि घर में चुनाव में बांटने के लिए शराब रखी गई है।
आरोप है कि जबरन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे गोयल और उनके समर्थकों ने घई के ड्राइवर से मारपीट की थी। उस समय पुलिस ने घर का सामान जब्त कर रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी थी। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक घर में शराब नहीं थी। पुलिस ने धारा 147, 149, 457 और 323 के तहत मामला दर्ज किया था।