{"_id":"581089874f1c1bcc75bc3c5d","slug":"allahabad-high-court-toll-frees-dnd-no-toll-will-apply-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः आज से ही सभी वाहनों के लिए टोल फ्री हुआ DND","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः आज से ही सभी वाहनों के लिए टोल फ्री हुआ DND
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Oct 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
dnd
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज अपने एक बड़े फैसले में दिल्ली नोएडा को आपस में जोड़ने वाले डीएनडी को टोलफ्री कर दिया है। अब यहां से गुजरने वाले किसी भी प्रकार के वाहन को टोल नहीं देना पड़ेगा। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि 2001 से डीएनडी पर वाहनों का आवागमन चालू किया था और तब से ही सभी प्रकार के वाहनों से टोल की वसूली की जा रही थी। इसी के खिलाफ कुछ संस्थान लंबे समय से डीएनडी को टोल फ्री करने की मांग कर रहे थे और इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका भी डाली गई थी।
विज्ञापन
इसी याचिका पर सुनवाई करते हए कोर्ट ने कहा कि डीएनडी के निर्माण में 407 करोड़ रुपए की लागत आई थी जबकि इसका निर्माण करने वाली प्राइवेट कंपनी अब तक 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा के टोल की वसूली कर चुकी है। कोर्ट का कहना है कि इसके बावजूद टोल की वसूली हो रही है जो किसी भी तरह से उचित नहीं है इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अब तक डीएनडी से गुजरने वाले दुपहिया वाहनों से 12 रुपए और चार पहिया वाहनों से 28 रुपए टोल के नाम पर वसूले जा रहे थे। हाईकोर्ट के फैसले के बाद से अब 9 किलोमीटर लंबे डीएनडी से गुजरने वाले किसी भी प्रकार के वाहनों को टोल नहीं देना होगा।