फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All trains stop, the train that's leaving the minister ...

सभी ट्रेनों को रोक दें, मंत्री जी की ट्रेन निकलने वाली है...

Tue, 31 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 31 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
All trains stop, the train that's leaving the minister ...
demo pic - फोटो : अमर उजाला

वीआईपी मूवमेंट के चलते आम आदमी फिर परेशान हुआ। ट्रेन में सफर कर रहे रेल राज्यमंत्री को निकालने के लिए सोमवार को रेलवे ने अन्य ट्रेनों को रास्ते में रोक दिया जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन लेट होने के कारण बड़ी संख्या में दैनिक यात्री घर वापस लौट गए।

विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सोमवार को 12925 पश्चिम एक्सप्रेस से मथुरा की ओर से दिल्ली जा रहे थे। इस बाबत दिल्ली कंट्रोल से सभी आरपीएफ को मैसेज भेजकर ट्रेन को पास कराने का निर्देश दिया गया। इस ट्रेन के आगे 12621 तमिलनाडु एक्सप्रेस चल रही थी। उसे आगरा से नई दिल्ली तक इंटरसिटी का स्टापेज दिया गया था।
विज्ञापन



ये ट्रेन सुबह 9:05 बजे कोसी से होडल के लिए रवाना हुई। होडल में मंत्री की ट्रेन को पास कराने के लिए इसे रोक लिया गया। इसी के चलते 64901 कोसीकलां गाजियाबाद शटल को भी रोक लिया गया। इसका परिणाम ये हुआ कि दोनों ट्रेनें करीब डेढ़ घंटे की देरी से चली। पलवल से फरीदाबाद और नई दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्री दो घंटे की देरी से आफिस पहुंचने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़ी संख्या में दैनिक यात्री वापस घर लौट गए। मंत्री जी की ट्रेन 9:16 बजे कोसीकलां से पास हुई और 9:46 बजे पलवल से निकल गई। जबकि बनाई गई इंटरसिटी एक घंटे में भी कोसी से पलवल नहीं पहुंच पाई। दैनिक यात्री देवदत्त का कहना था कि वह सुबह 8:30 बजे से ट्रेन के इंतजार में खड़े रहे लेकिन ट्रेन 10:10 बजे आई। जिससे वह समय पर ऑफिस नहीं पहुंच सके।



बाद में पता चला कि रेल राज्यमंत्री की गाड़ी निकालने के लिए अन्य ट्रेनों को लेट किया गया। रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रकाश मंगला ने बताया कि रेलवे अधिकारी जानबूझकर ट्रेनों को लेट चलाते हैं। जन प्रतिनिधियों व नेताओं को यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखना चाहिए। आगरा डिविजन के डीसीएम नीरज भटनागर का कहना है कि रेल राज्य मंत्री के कारण ट्रेनों को नहीं रोका गया, बल्कि कोहरे के चलते ट्रेनें विलंब से चली होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed