{"_id":"5b70852a42c792217045c8ca","slug":"all-parking-of-delhi-metro-will-be-closed-from-14th-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अगस्त की सुबह छह बजे से 32 घंटे तक मेट्रो की पार्किंग रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 अगस्त की सुबह छह बजे से 32 घंटे तक मेट्रो की पार्किंग रहेंगी बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 13 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कारणों के चलते 14 अगस्त सुबह से दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की सभी पार्किंग 32 घंटे बंद रहेंगी। इस दौरान पार्किंग में न ही तो वाहनों का प्रवेश होगा और न ही पार्किंग में पहले से खड़े वाहनों को बाहर निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
डीएमआरसी के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा कारणों के चलते 14 अगस्त की सुबह 6 बजे से दिल्ली मेट्रो से सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के पश्चात दोपहर 2 बजे के बाद पार्किंग यात्रियों के लिए खोल दी जाएंगी। डीएमआरसी ने पार्किंग ठेकेदारों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
पार्किंग ठेकेदारों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह भी निर्देश दिए हैं कि बंद के दौरान सभी पार्किंग की सही ढंग से सफाई करवाई जाए। पार्किंग में की जाने वाली सफाई के निरीक्षण के लिए डीएमआरसी के अधिकारी तैनात किए जाएंगे, जो पार्किंग सफाई संबंधी दिशा निर्देशों के लागू करने के लिए ठेकेदारों पर नजर रखेंगे।