फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All barriers broken down, voters flown in modi wave

जाति, धर्म का फंडा फेल, चारों ओर नमो-नमो

Sat, 17 May 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 17 May 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
All barriers broken down, voters flown in modi wave

कहा जाता है कि चुनावों में जातीय समीकरण काफी अहम होते हैं। लेकिन फरीदाबाद में यह बात गलत साबित हो गई।

विज्ञापन


मोदी की लहर में यहां जाति और धर्म का फंडा फेल हो गया। इसके नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं को इस बार करारा जवाब मिला है।

सभी राजनीतिक दलों ने जाति के आधार पर ही इस सीट से प्रत्याशी उतारे थे। इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों ने गुर्जर प्रत्याशी उतारे, जबकि इनेलो ने पंजाबी कार्ड खेला।

बसपा ने सोशल इंजीनियरिंग के तहत राजेंद्र शर्मा को मैदान में उतारा था। आम आदमी पार्टी ने जाटों की अच्छी संख्या को देखते हुए पुरुषोत्तम डागर पर दांव खेला था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फरीदाबाद के गुर्जर भवन में पत्रकारों का हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो, कांग्रेस एवं बसपा ने मुस्लिमों को गोलबंद करने की कोशिश की। लेकिन इस बार ये सारे समीकरण धरे के धरे रह गए। मतदाता किसी भी क्षेत्र में जातीय आधार पर बंटते नहीं दिखे। उन्होंने वोट राष्ट्रीय दल और स्थायी सरकार देने वाले को दिया।


उद्योगपति श्रीराम अग्रवाल का कहना है कि महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त थी। युवा वर्ग बेरोजगारी से त्रस्त था। इसलिए लोगों ने संकुचित बातों से ऊपर उठकर मतदान किया।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया के मुताबिक अब धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने के दिन लदने वाले हैं। इस चुनाव से तो यही संकेत मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed