फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alka Ptthrkand truth in CCTV, MLA's hooliganism

CCTV में खुलासा, 'अलका कर रही थीं गुंडागर्दी'

Mon, 10 Aug 2015 08:20 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
Alka Ptthrkand truth in CCTV, MLA's hooliganism

चांदनी चौक की विधायक अलका लांबा पर रविवार सुबह कश्मीरी गेट इलाके में एक युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। अलका के सिर पर चोट लगी है।

विज्ञापन


वह हनुमान मंदिर के पास नशे के खिलाफ अभियान चलाने गई थीं। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी एक मिठाई दुकान में काम करता है। दुकानदार का आरोप है कि लांबा दुकान के काउंटर को धकेल रही थीं, यह बात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विधायक कर रही थीं गुंडागर्दी

Alka Ptthrkand truth in CCTV, MLA's hooliganism

उसने विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए सीसीटीवी फुटेज दिल्ली पुलिस को सौंप दी है। अलका लांबा के मुताबिक, उनके इलाके में आयोजित मोहल्ला सभा के दौरान महिलाओं ने शिकायत की थी कि कश्मीरी गेट के हनुमान मंदिर के पास नशे का अड्डा बन गया है।


इस कारण महिलाओं को मंदिर जाने में दिक्कत होती है। इसी के मद्देनजर उन्होंने 9 से 15 अगस्त तक एक अभियान चलाकर इस इलाके से नशाखोरी बंद करवाने का फैसला किया।

रविवार सुबह 5 बजे वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर के पास पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो क्या अलका झूठ बोल रही थीं ?

Alka Ptthrkand truth in CCTV, MLA's hooliganism

अभियान के बारे में उन्होंने इलाके के पुलिस उपायुक्त को भी जानकारी दी थी, लेकिन रविवार सुबह सिर्फ तीन-चार पुलिस वाले ही वहां पहुंचे।

अलका लोगों को नशे के खिलाफ अभियान में शामिल होने को प्रेरित कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने निशाना बनाकर उन पर एक पत्थर फेंका।

उन्हें तुरंत अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने जतिन (19) नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यहां क्लिक कर देखें सीसीटीवी में अलका के पत्थरकांड का सच >>>>

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed