{"_id":"5cea1d8fbdec22074d53cc19","slug":"alka-lamba-kicked-out-from-aam-aadmi-party-mla-whatsapp-group","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलका लांबा को मैसेज डालना पड़ा भारी, आप विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप से किया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलका लांबा को मैसेज डालना पड़ा भारी, आप विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप से किया बाहर
Sun, 26 May 2019 10:31 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 May 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा को पार्टी ने एक और झटका दिया है। उन्हें एक मैसेज डालने पर आप विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया गया।
दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा ने लोकसभा चुनाव की करारी हार के बाद एक बार फिर पार्टी नेतृत्व व राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। एक वीडियो मैसेज जारी कर अलका लांबा ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल हार की कमियों पर आपस में चर्चा करने को तैयार नहीं हैं।
इसकी जगह उन्होंने विधायकों से कहा है कि वह दिल्लीवालों से माफी मांगें। बकौल अलका लांबा, इसकी वजह पूछने पर विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप से उनको बाहर निकाल दिया गया है। इस बारे में पार्टी ने कोई सीधी प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है।
विज्ञापन
अलका लांबा का दावा है कि शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज डाला कि हार के बाद अब हम सबको दिल्लीवालों के बीच जाकर माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान लोगों से एक मौका देने की अपील करनी चाहिए।

अलका लांबा ने कहा कि इस पर उन्होंने पूछा कि गलती क्या हुई है, इस पर भी चर्चा हो जाए, जिससे दोबारा से ऐसी कोई गलती न हो। इसके बाद उन्हें ग्रुप से ही हटा दिया गया। यह बात शायद उनको अच्छी नहीं लगी।
अलका लांबा का कहना है कि पार्टी में वाजिब सवाल करना अब पार्टी को मंजूर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के अंदर ऐसे बहुत से लोग हैं, जो बार-बार ऐसा माहौल बना रहे हैं कि वह खुद दूसरों की तरह पार्टी छोड़ दें या पार्टी से उन्हें निकाल दिया जाए।
अलका लांबा ने कहा कि नेताओं के पास उन्हें पार्टी से निकालने की कोई ठोस वजह नहीं है। साथ ही उन्होंने खुद पार्टी छोड़ने से साफ इंकार किया है।
इस बारे में आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वह अलका लांबा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते। वह अपनी तरफ ध्यान खींचना चाहती हैं। कुछ विधायकों का कहना था कि उनके इलाके में कुछ लोगों में छोटे-छोटे काम को लेकर नाराजगी है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के लोगों से मुलाकात कर उन्हें हुई असुविधाओं के लिए माफी मांगें और संबंधित काम तेजी से करवाएं।

मुख्यमंत्री से मिला पीड़ित परिवार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शनिवार को मोती नगर इलाके के पीड़ित परिवार ने मुलाकात की। पुत्री के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीते दिनों पिता की हत्या कर दी गई थी। केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वह उनकी हरसंभव मदद करेंगे। इसकी जानकारी दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने दी।