फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alert! Rail passengers unconscious eating

अलर्टः रेल का खाना खाने से यात्री बेहोश

Tue, 15 Apr 2014 01:09 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 15 Apr 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
Alert! Rail passengers unconscious eating

यात्रियों की सुरक्षा का दम भरने वाला रेल विभाग कितना गंभीर है, इसका अंदाजा आज की घटना से सहज लगाया जा सकता है। सोमवार को दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री ने स्टाल से खरीद कर खाना गया।

विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद चक्कर आने से वह प्लेटफार्म पर बेहोश होकर गिर गया। यात्रियों ने घटना की सूचना रेल प्रबंधन को दी, लेकिन जब काफी समय तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा तो उन्होंने बवाल काट दिया।
विज्ञापन


यात्रियों के हंगामे पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बेहोश यात्री को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिहार निवासी सुधीर प्रताप सिंह दिल्ली जाने के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5/6 पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसने प्लेटफार्म के ही एक स्टाल से खाना खरीदकर खाया। इसके कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर गया। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी अफसरों को दी। लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed