फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alert: Alcohol damages liver, cirrhosis cases double

Alert: शराब से खराब हो रहा है लिवर, दोगुने हुए सिरोसिस के मामले, 43 फीसदी केस अत्यधिक मदिरापान के कारण बिगड़े

Sat, 17 Jan 2026 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा सिमरन, नई दिल्ली
सिमरन, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 03:52 AM IST
सार

एम्स के एक शोध के मुताबिक, करीब 43 फीसदी मरीज ऐसे हैं, जिनका लिवर केवल शराब के अत्यधिक सेवन से खराब हुआ।

विज्ञापन
Alert: Alcohol damages liver, cirrhosis cases double
demo - फोटो : iStock

विस्तार

शराब पीने का बढ़ता चलन तेजी से लोगों के लिवर खराब कर रहा है। कई अध्ययनों से पता चला है कि पिछले 20 साल में शराब के कारण होने वाले लिवर सिरोसिस के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। एम्स के एक शोध के मुताबिक, करीब 43 फीसदी मरीज ऐसे हैं, जिनका लिवर केवल शराब के अत्यधिक सेवन से खराब हुआ।

विज्ञापन


बदलती जीवनशैली, सामाजिक स्वीकार्यता और तनाव के कारण शराब अब लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनती जा रही है, जिसका सीधा असर लिवर की सेहत पर पड़ रहा है। एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के मुताबिक, 25 से 45 साल की उम्र के लोगों में लिवर सिरोसिस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रोफेसर डॉ शालीमार ने बताया कि शराब पीने के कई मामलों में बीमारी तब सामने आती है, जब लिवर को काफी नुकसान हो चुका होता है। पहले लिवर सिरोसिस को उम्रदराज लोगों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। चिंता की बात ये है कि शराब पीने की आदत अब स्कूल जाने वाले बच्चों तक भी पहुंच रही है। ये भविष्य के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे शराब खराब करती है लिवर
अधिक मात्रा में शराब पीने से लिवर में सूजन (हैपेटाइटिस) होती है, जो लिवर की कार्यक्षमता कम कर देती है। लिवर में चर्बी जमा होती है, जिसे फैटी लिवर कहा जाता है। अगर समय रहते शराब न छोड़ी जाए, तो यही स्थिति आगे चलकर लिवर सिरोसिस में बदल जाती है, लिवर सिकुड़कर काम करना बंद कर देता है।


बीयर भी है उतनी ही नुकसानदेह
कई लोग ये मानते हैं कि बीयर पीना शराब की तुलना में सुरक्षित है, लेकिन डॉक्टर इस धारणा को गलत बताते हैं। ज्यादा बीयर पीने से भी लिवर को उतना ही नुकसान होता है, जितना अन्य शराब से। सिरोसिस का एटियोलॉजिकल स्पेक्ट्रम विषय पर हुए एक बड़े शोध में देशभर के 41,432 मरीजों को शामिल किया गया। 147 अध्ययनों का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि 43.2 फीसदी मरीजों में सिरोसिस का कारण शराब था। 2005 के बाद शराब से जुड़े मामले तेजी से बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed