Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Al Falah University Court sends Al Falah University founder Siddiqui to 14-day judicial custody

Al Falah University: कोर्ट ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर सिद्दीकी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 01 Dec 2025 01:23 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 01 Dec 2025 01:23 PM IST
सार

दिल्ली की एक अदालत ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

 

विज्ञापन
Al Falah University Court sends Al Falah University founder Siddiqui to 14-day judicial custody
अल फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली की एक अदालत ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। अल फलाह यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक का दर्जा भी रद्द हो सकता है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग (एनसीएमईआई) ने भी अल-फलाह यूनिवर्सिटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि ऐसे समय में उसका अल्पसंख्यक दर्जा क्यों न रद्द कर दिया जाए, जब उसके दो डॉक्टरों की दिल्ली में 10 नवंबर को हुए विस्फोट में भूमिका के लिए जांच चल रही है, जिसमें 15 लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन


इस नोटिस पर आयोग सुनवाई चार दिसंबर को करेगा। यहां यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, दोनों को अपना पक्ष रखना होगा। आयोग इस बात की जांच करेगा कि क्या यूनिवर्सिटी का प्रबंधन अभी भी उस अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा किया जा रहा है, जिसके लिए इसे विशेष दर्जा दिया गया था, और क्या स्वामित्व या नियंत्रण में कोई बदलाव हुआ है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed