फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akshardham Temple: Blend of anicent art and modern amenities

बेहद लुभावना है प्राचीन कलाओं वाला अक्षरधाम मंदिर

Tue, 17 Jun 2014 06:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Jun 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
Akshardham Temple: Blend of anicent art and modern amenities

अगर इस वीकेंड आपको दिल्ली से बाहर जाने की मोहलत नहीं मिल रही, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आप दिल्ली में रहकर दुनिया के एक अनोखे टूरिस्ट स्पॉट पर घूमने का अनुभव कर सकते हैं।

विज्ञापन


देश की राजधानी दिल्ली में कई बेहद शानदार टूरिस्ट प्लेसेस हैं। इन खूबसूरत जगहों में अक्षरधाम मंदिर का अपना अलग स्थान है। नोएडा मोड़ पर यमुना नदी के किनारे भगवान स्वामीनारायण की याद में बना यह मंदिर दुनिया के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है।
विज्ञापन


यहां दिखतें हैं एक से बढ़कर एक आकर्षण

अक्षरधाम मंदिर
इसमें प्राचीन कलाकृतियों और अनोखी मूर्तियों से भारत की प्राचीन संस्कृति का शानदार डिसप्ले किया गया है। यहां पहुंच कर लगता है मानो हम भारत के राजा-महाराजाओं वाले पीरियड का हिस्सा हो गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलकंठ अभिषेक
यह एक परंपरा है। इसमें संसार के कल्याण के लिए प्रार्थनाएं की जाती हैं। जिसके लिए भारत की 151 पवित्र नदियों, झीलों और तालाबों के पानी का उपयोग किया जाता है।

लोटस गार्डन
यहां कमल के आकार का एक बागीचा है। यह भारत के महान दर्शनशास्त्रियों, वैज्ञानिकों और लीडरों की सोच पर आधारित है।

प्रदर्शनी 1: कल्चरल बोट राइड
यह भारत की शानदार विरासत के 10,000 वर्षों का सफ़र कराती है। इसमें भारत के ऋषियों-वैज्ञानिकों की खोजों और आविष्कारों की जानकारी दी जाती है।

2: फिल्म और रोबोटिक शो
अहिंसा और ईमानदारी पर आधारित फिल्म और रोबोटिक शो यहां के खास आकर्षण में शामिल हैं।

3: योगी की अविश्वसनीय कथा
इसमें नीलकंठ नाम के एक 11 वर्षीय योगी की अविश्वसनीय कथा के माध्यम से भारत की जानकारी दी जाती है। इस दौरान भारतीय रीति-रिवाज़ों को जीवन में उतारने की कला दिखाई जाती है।

संगीतमय फव्वारा
यहां एक दर्शनीय संगीतमय फव्वारा शो होता है। इसमें भारतीय दर्शन के अनुरूप जन्म, जीवनकाल और मृत्यु चक्र के बारे में बताया जाता है।

गार्डन ऑफ इंडिया
इस साठ एकड़ के हरे-भरे लॉन वाले बाग में भारत की महान विभुतियों की कांस्य की प्रतिमाएं रखीं हुईं हैं। इसमें बाल-वीर, वीर योद्धा, राष्ट्रीय देशभक्त, महान महिला आदि शामिल हैं।


ऐसे पहुंचें अक्षरधाम मंदिर
अक्षरधाम मंदिर जाने के लिए दिल्ली के किसी हिस्से से बसें उपलब्ध हैं। साथ ही मैट्रो का भी सहारा लिया जा सकता है। मेट्रो स्टेशन अक्षरधाम से कुछ ही मीटर की दूरी पर मंदिर स्थित है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में हो चुका है शामिल
यह 100 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इसकी विशाल रचना को देखते हुए 26 दिसंबर 2007 को गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में इसे जगह मिली।

अक्षरधाम की संक्षिप्त जानकारी
राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर स्थित
फोन: 22016688, 22026688
नज़दीकी मेट्रो स्टेशन: अक्षरधाम
प्रथम प्रवेश: प्रातः 9:30 बजे
अंतिम प्रवेश: सायं 6:30 बजे
परिसर में प्रवेश: निःशुल्क
प्रदर्शनी: शुल्क, व्यस्क-170
वरिष्ठ नागरिक-125
बच्चा (4-11 वर्ष)-100
बच्चा (4 वर्ष से कम)- निःशुल्क
संगीतमय फव्वारा: शुल्क, व्यस्क-30
वरिष्ठ नागरिक-30, बच्चा (4-11 वर्ष)-20
बच्चा (4 वर्ष से कम)-निःशुल्क
अवकाश का दिन: सोमवार
फोटोग्राफी: अनुमति नहीं है
मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स: अनुमति नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed