फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akhilesh yadav speaks on Delhi Assembly Elections 2020 exit polls BJP defeats

Delhi Election 2020: अखिलेश यादव बोले- भाजपा को आज दिल्ली ने नकारा है, कल पूरा देश नकारेगा

Sun, 09 Feb 2020 03:20 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 09 Feb 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav speaks on Delhi Assembly Elections 2020 exit polls BJP defeats
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में शनिवार को हुए मतदान के बाद तमाम सर्वे एग्जिट पोल्स के जरिए संभावित नतीजे बताने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दिल्ली के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि एग्जिट पोल के आंकड़े ये संकेत दे रहे हैं कि भाजपा की नफरत भरी नकारात्मक राजनीति को आज दिल्लीवासियों ने पूरी तरह नकार दिया है और कल पूरा देश नकारेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि ये चुनाव ‘नए, परिपक्व व युवा भारत’ का संदेश है कि जो भी देश की तरक्की, लोगों की भलाई और अमन-चैन का काम करेगा जनता उसी को चुनेगी। बता दें कि शनिवार शाम से ही कई सर्वे रिपोर्ट जारी हो रहे हैं, जिनके अनुसार आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सीटों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है।


वहीं सर्वे बताते हैं कि कांग्रेस पिछली बार की तरह ही बुरी स्थिती में रहेगी। हालांकि इन सब के बावजूद तीनों पार्टियों के नेताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। एक तरफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली में प्रचंड जीत की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता पीसी चाको ने आज साफ-साफ दावा किया है कि एग्जिट पोल्स के अनुमान गलत हैं। 

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस जमीन पर इससे बेहतर परिणाम लेकर आएगी। वहीं रविवार सुबह मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है कि मैंने पांच साल पहले एक सपना देखा था कि देश में शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव हों... और वो सपना आज पूरा हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed