{"_id":"329e8a8cf98955565a84caabd07f3758","slug":"aisfai-told-illegal-orders-of-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसएफआई ने डीएम के आदेशों को बताया अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसएफआई ने डीएम के आदेशों को बताया अवैध
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 30 Apr 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के तीन वर्ष में एक बार फीस वृद्धि के आदेश के खिलाफ इंडपेंडेंट स्कूल्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (आईएसएफआई) की गाजियाबाद इकाई ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को आईएसएफआई की हुई आम सभा में 11 अक्टूबर 2011 के शासनादेश पर सवाल उठाते हुए डीएम के आदेशों को ही अवैध करार दिया। आम सभा में 76 स्कूल प्रबंधक शामिल हुए।
विज्ञापन
आईएसएफआई ने डीपीएसजी प्रबंधन व बाकी चार स्कूलों से किनारा करते हुए उन पर नए आदेश नहीं थोपने की मांग की है। साथ ही आगामी दिनों में डीएम को दिए जाने वाले ज्ञापन पर सकारात्मक निर्णय न होने पर स्कूलों को अनिश्चितकालीन के लिए बंद करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
वनस्थली स्कूल में अभिभावकों का हंगामा
डीपीएसजी और सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के बाद अब वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल में फीस वृद्धि पर अभिभावकों का गुस्सा फूटा। मंगलवार की सुबह 21 फीसदी फीस वृद्धि के विरोध में डेढ़ घंटे तक अभिभावकों ने स्कूल गेट पर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। प्रबंधन के बात करने से इनकार करने, गेट बंद करने से कई बच्चों के बाहर रह जाने और एक घंटे बाद परिसर में घुसने देने से अभिभावकों को पारा चढ़ गया। गुस्साए अभिभावकों ने प्रबंधन से बात नहीं होने तक रोजाना सुबह स्कूल गेट पर विरोध की चेतावनी दी है। फीस वृद्धि के विरोध में करीब दो सौ अभिभावकों ने हस्ताक्षर करके डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
अभिभावक मंच ने शिकायत को जारी किया हेल्पलाइन नंबर
फीस को लेकर स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए अभिभावक मंच ने पैरेंट्स की शिकायतों के लिए मंगलवार एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया। मंच द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9810686751 पर अभिभावक सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। अभिभावक मंच केसंरक्षक महेश आहूजा ने बताया कि डीएम के आदेशों के बाद भी बढ़ी फीस जमा करने वाले स्कलों के खिलाफ शिकायत पर उचित कार्रवाई कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।