फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Airport Express Line equipped with Wi-Fi in just 300 hours

दिल्ली: महज 300 घंटे में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को किया वाई फाई से लैस

Thu, 02 Jan 2020 09:43 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 02 Jan 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Airport Express Line equipped with Wi-Fi in just 300 hours
Delhi Metro - फोटो : Social Media

तमाम चुनौतियों के बावजूद एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को करीब 300 घंटे की मेहनत के बाद वाई फाई से लैस कर दिया गया। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि व्यस्त दिनचर्या के बीच जिंदगी की रफ्तार और तेज होगी। 

विज्ञापन


वाई फाई के लिए कोच के ऊपर और ट्रैक के इर्द-गिर्द बगैर रुकावट सिग्नल के लिए एंटीना और टावर लगाए गए। खास बात यह रही है ये कार्य भी रात के वक्त मेट्रो का परिचालन बंद होने के बाद किए गए। सुरक्षा के लिहाज से सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रोजाना औसतन ढाई से तीन घंटे तक काम करना संभव नहीं था। लेकिन नए साल में वाई फाई की सुविधा मुहैया करवाने के लिए सभी की जीतोड़ मेहनत रंग लाई।
विज्ञापन


डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में लोगों के लिए इंटरनेट की सुविधा बेहद अहम है। अब तक मेट्रो में सफर के दौरान यात्रियों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही थी। वाई फाई की सुविधा से कनेक्टिविटी बेहतर होने से सफर के दौरान भी किसी कार्य में रुकावट नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, स्टेशनों पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी अधिक होने की वजह से यात्रियों को महज 4-5 मिनट तक ही वाई फाई की सुविधा मिल पा रही थी। लेकिन एयरपोर्ट लाइन पर इस सुविधा की शुरुआत से अब पूरे रास्ते लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल बेहद आसान हो जाएगा। 

'हैदरपुर-बादली मोड़ पर निर्माण कार्य शुरू'

बता दें कि लंबे इंतजार के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (डीएमआरसी) ने चौथे फेज पर हैदरपुर-बादली मोड़ पर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत सोमवार को कर दी। फेज-चार में प्रस्तावित तीन कॉरिडोर में सबसे पहले जनकपुरी-आरके आश्रम कॉरिडोर का विस्तार किया जाएगा। मौजूदा मेजेंटा लाइन के विस्तार के बाद कॉरिडोर में 10 नए स्टेशनों के निर्माण के बाद कुल 22 स्टेशन हो जाएंगे। फेज-4 में 61.67 किलोमीटर के दायरे में तीन कॉरिडोर तैयार किए जाएंगे। हैदरपुर-बादली मोड़ पर फेज-4 में प्लेटफार्म का निर्माण पूरा होने पर यह दिल्ली मेट्रो का अब तक सर्वाधिक ऊंचा प्लेटफार्म होगा।


इस मौके पर डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेट्रो फेज-4 में छह मेट्रो कॉरिडोर में से तीन को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी। इसमें आरके आश्रम-जनकपुरी (पश्चिम), मुकुंदपुर-मौजपुर के अलावा एयरो सिटी-तुगलकाबाद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed