{"_id":"5b4cfaad4f1c1b35748b5443","slug":"airline-staffer-at-igi-held-for-smuggling-9-gold-biscuits","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तस्करी में एयरलाइंस स्टाफ समेत दो गिरफ्तार, सोने के 9 बिस्कुट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी में एयरलाइंस स्टाफ समेत दो गिरफ्तार, सोने के 9 बिस्कुट बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सोने के बिस्कुट बरामद
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने सोने की तस्करी करने वाले एयरलाइंस के आउटसोर्स स्टाफ समेत दो लोगों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद जावेद और मोहम्मद इरफान के रूप में हुई। इनके पास से सोने के 9 बिस्कुट मिले हैं।
1045 ग्राम भार वाले इन बिस्कुट की कीमत 31 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में पता चला कि स्टाफ दुबई से आए एक यात्री से खेप लेकर उसे एयरपोर्ट से बाहर निकालने की फिराक में था, दूसरा शख्स एयरपोर्ट के बाहर उसका इंतजार कर रहा था, जबकि बिस्कुट देने वाला यात्री भाग गया। पकड़े गए आरोपियों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है।
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के सवा चार बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के सर्विलांस और इंटेलिजेंस स्टाफ ने एयरलाइंस के एक आउटसोर्स स्टाफ को संदिग्ध हालात में घूमते देखा।

Trending Videos
स्टाफ पर सीसीटीवी के जरिये नजर रखी जाने लगी। सीआईएसएफ कर्मियों ने देखा कि वह वॉशरूम में गया है, वहां पहुंचकर सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सोने के 9 बिस्कुट मिले। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद जावेद के रूप में हुई।
उसने बताया कि बिस्कुट दुबई से आए यात्री मोहम्मद नसीम ने उसे दिए थे। बिस्कुट एयरपोर्ट के बाहर मौजूद एक शख्स तक पहुंचाने थे। इस जानकारी के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने बाहर मौजूद शख्स की तलाश की और मोहम्मद इरफान को दबोच लिया, लेकिन यात्री एयरपोर्ट से भाग निकला।