{"_id":"698b31b9cd64015a3d0f3840","slug":"air-quality-remains-in-the-poor-category-for-two-consecutive-days-with-aqi-at-271-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-123585-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो दिन से लगातार हवा खराब श्रेणी में बरकरार, एक्यूआई 271","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो दिन से लगातार हवा खराब श्रेणी में बरकरार, एक्यूआई 271
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार दो दिन से हवा खराब श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 271 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में 22 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 325 दर्ज हुआ। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में 276, ग्रेटर नोएडा में 266 और नोएडा में 261 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 181 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। सीपीसीबी के अनुसार, सोमवार को हवा उत्तर दिशा से 6 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 900 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 2000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी। इससे लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है।