फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality reached very poor category in some areas of Delhi air of Faridabad remained the most polluted in N

कब होगा प्रदूषण पर प्रहार: दिवाली से पहले घुटने लगा दिल्ली का दम, कई जगह AQI 300 पार; अभी और होंगे हाल खराब

Sun, 15 Oct 2023 08:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 Oct 2023 08:31 PM IST
सार

Delhi-NCR Air Pollution: एनसीआर में फरीदाबाद की हवा रविवार को सबसे प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 270 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 260, नोएडा में 200 व गुरुग्राम में 174 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Air quality reached very poor category in some areas of Delhi air of Faridabad remained the most polluted in N
दिल्ली में ग्रेप लागू होने के बवाजूद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मौसम के बदलने के साथ ही कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। पड़ोसी राज्यों में पराली जलने व अन्य वजहों से प्रदूषण स्तर बढ़ने लगा है। रविवार को डीटीयू, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 414 दर्ज किया गया, जोकि खतरनाक श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मुंडका में सूचकांक 395 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह शनिवार के मुकाबले पांच सूचकांक अधिक है। 

विज्ञापन

एनएसआईटी द्वारका में 317, वजीरपुर 310 व आनंद विहार में 335 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पहले चरण की बंदिशें लागू हैं। वायु प्रदूषण का संकट धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। ऐसे में अगर दिल्ली का एक्यूआई 300 के पार जाता है तो दिल्ली में ग्रेप के चरण दो के नियम लागू हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन से लगातार हवा खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। रविवार को दिल्ली का समग्र रूप से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 233 दर्ज किया गया। सुबह से ही धीरे-धीरे हवा और खराब हो रही थी। सुबह 11 बजे का एक्यूआई 228 दर्ज किया गया, वहीं दोपहर तीन बजे सूचकांक 231 मापा गया। शनिवार के मुकाबले इसमें कमी जरूर आई है, लेकिन लोगों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिली है। शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 257 दर्ज किया गया था। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार रविवार को हवा उत्तर पश्चिम से पूर्व की दिशा में चली। इस दौरान हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलीं।

विज्ञापन

फरीदाबाद में हवा सबसे प्रदूषित
एनसीआर में फरीदाबाद की हवा रविवार को सबसे प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 270 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 260, नोएडा में 200 व गुरुग्राम में 174 एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही।

बुधवार से फिर खराब हो सकती है हवा
आईआईटीएम के अनुसार सोमवार को हवा मध्यम श्रेणी में रहेगी। इस दौरान हवा पूर्व की दिशा से चलेगी। वहीं, हवा की गति 8 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, मंगलवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की गति 8 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की संभावना है। इसी तरह बुधवार को हवाओं की दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान हवा उत्तर दिशा की ओर से चलेंगी व हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के वक्त हल्की धुंध नजर आ सकती है। आईआईटीएम के मुताबिक आने वाले छह दिनों में हवा खराब से मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है।

पीएम 2.5 और पीएम 10 रहा है बढ़
सफर इंडिया के मुताबिक रविवार को दिल्ली का पीएम 2.5 सांद्रता लगभग 83 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 सांद्रता करीब 220 दर्ज किया गया जोकि खराब श्रेणी में है। बता दें पीएम 2.5 सांद्रता 60 तक सामान्य मापा जाता है और पीएम 10 सांद्रता 100 तक सामान्य रहता है। रविवार को पीएम 2.5 203 और पीएम 10 280 जाने का अनुमान है। ऐसे में हवा और दूषित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed