फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality index recorded 371 in Delhi on Tuesday

बेहद खराब है दिल्ली की हवा: राजधानी में फिर बढ़ा प्रदूषण, AQI पहुंचा 371; अगले छह दिन सांसों पर संकट बरकरार

Tue, 16 Jan 2024 10:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Jan 2024 10:39 PM IST
सार

Delhi Air Pollution: बुधवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। हवा की गति आठ से चार किमी प्रति घंटे रह सकती है। सुबह घने से बहुत घने कोहरे की आशंका है। 

विज्ञापन
Air quality index recorded 371 in Delhi on Tuesday
दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुबह ठंड बढ़ने व ठंडी हवा से वायु गुणवत्ता सूचकांक बिगड़ रहा है। मंगलवार को दिल्ली के एक्यूआई में बढ़त हुई। आने वाले छह दिन में प्रदूषण के स्तर में सुधार की उम्मीद कम है। आशंका है कि प्रदूषण और बढ़ सकता है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 371 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह सोमवार के मुकाबले 12 अंक अधिक है। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि 10 बजे के बाद से मौसम साफ हुआ और धूप खिलने से स्थिति में सुधार हुआ। दिन में मध्यम स्तर की हवा चली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीओ और नेहरू नगर में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में रहा, जबकि 30 इलाकों में हवा बेहद खराब रही। राहत की बात है कि लोदी रोड क्षेत्र में एक्यूआई सबसे कम महज 82 दर्ज किया गया। वहीं कुछ इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में रही। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार तक कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, मंगलवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में छह से आठ किमी प्रति घंटे की गति के साथ दिल्ली में मुख्य सतही हवा पूर्व-दक्षिण पूर्व दिशा से चली। ठंडी हवा के कारण स्थानीय स्तर पर प्रदूषण में मामूली बढ़त हुई। 

बुधवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। हवा की गति आठ से चार किमी प्रति घंटे रह सकती है। सुबह घने से बहुत घने कोहरे की आशंका है। कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति भी बन सकती है। हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा। ठंड का स्तर बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट का अनुमान है। अगले छह दिन के लिए वायु गुणवत्ता बेहद खराब से खराब श्रेणी में रहने की आशंका है।

एनसीआर में सबसे साफ रहा नोएडा
मंगलवार को पूरे एनसीआर में नोएडा सबसे साफ रहा, जबकि दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। सीपीसीबी के मुताबिक, नोएडा का एक्यूआई 288 रहा, यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 316, गुरुग्राम में 317, गाजियाबाद में 312, फरीदाबाद में 302 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed