दिल्ली-NCR की हवा की गति धीमी, फिर बिगड़ी वायु गुणवत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता एक बार फिर बहुत खराब स्तर पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार शाम के बाद से लगातार गुणवत्ता बिगड़ रही है। इसके पीछे दिल्ली आने वाली हवा की गति का मंद पड़ना बताया जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, 11 और 12 दिसंबर को बारिश की संभावना है। बारिश से बेहतर वायु गुणवत्ता दिल्ली-एनसीआर को मिल सकती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सेंट्रल कंट्रोल रूम (सीसीआर) के मुताबिक, शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली-एनसीआर में पीएम 2.5 सामान्य स्तर से करीब तीन गुना ज्यादा 189 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 भी करीब तीन गुना ज्यादा 287 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया।
पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 और पीएम 10 का सामान्य स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होता है। बोर्ड द्वारा 24 घंटे के आधार पर जारी औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक, दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद बहुत खराब और खराब स्तर की वायु गुणवत्ता के बीच बने हुए हैं।
सीपीसीबी के वैज्ञानिक, डा. डी साहा ने बताया कि ऐसे उतार चढ़ाव ठंड के मौसम में होते रहते हैं। 2016 के मुकाबले यह वर्ष बेहतर है। दिसंबर 2016 में जहां एक भी दिन मध्यम श्रेणी के सूचकांक नहीं मिले थे। वहीं, इस वर्ष एक दिन ऐसा हुआ है। आने वाल दिनों में हवा की स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
शहरों की वायु गुणवत्ता सूचकांक
स्थान एक्यूआई
दिल्ली 305
गाजियाबाद 381
नोएडा 326
गुरुग्राम 278
फरीदाबाद 267
नोट : 51 से 100 का मतलब संतोषजनक, 101 से 200 का एक्यूआई मध्यम व 201 से 300 हवा की खराब गुणवत्ता और 301 से 400 के बीच का एक्यूआई को बहुत खराब को दर्शाता है। सीपीसीबी के आंकड़े शाम 4 बजे तक बीते 24 घंटे के हैं।