एयर होस्टेस की मौत की गुत्थी उलझी: अनीसिया के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, रीक्रिएट करेगी क्राइम सीन
हौजखास के पॉश इलाके पंचशील पार्क में एक एयर होस्टेस की दूसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने से मौत हो गई। एयर होस्टेस की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। पति-पत्नी दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। पुलिस अधिकारी शुरुआती जांच के बाद इसे खुदकुशी बता रहे हैं।
वैसे तो पुलिस की टीम मौका-ए-वारदात से जरूरी साक्ष्य अपने कब्जे में ले चुकी है लेकिन आज फॉरेंसिक टीम एयर होस्टेस के घर क्राइम सीन दोहराने के लिए पहुंच गई है। इस दौरान अनीसिया की मौत के दौरान जो कुछ भी हुआ वह सब टीम फिर से दोहराएगी।
इसके अलावा मृतका की पोस्टमार्टम दोबारा कराई गई जिस दौरान इसकी वीडियोग्राफी भी हुई। पुलिस ने आरोपी मयंक की बीएमडब्ल्यू और एयर होस्टेस की एक हीरे की अंगूठी के साथ ही दोनों मोबाइल अपने कब्जे में ले ली है।
इसके अलावा आज पुलिस ने आरोपी और पीड़ित दोनों पक्ष को जांच में सहयोग देने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के बैंक डिटेल भी मांग लिए हैं और इसे जब्त भी कर लिया जाएगा। इसके साथ ही लुक आउट सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है जांच के लिए उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
दहेज हत्या के मामले में केस दर्ज
हालांकि, मृतका अनीसिया की मां नीलम बत्रा ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही मयंक ने उसकी बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। दोनों हनीमून मनाने दुबई गए थे। मारपीट करने के बाद उनकी बेटी अपनी सहेली के घर चली गई थी। आरोप है कि मयंक उनसे पैसे की मांगा करता था। परिजन बेटी की मौत के लिए पति मयंक, सास सुषमा सिंघवी और ससुर को जिम्मेदार मान रहे हैं।
दक्षिण दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर रोमिल बानिया ने बताया है कि परिजनों की शिकायत पर इस मामले में आईपीसी की धारा 304B यानी दहेज के लिए हत्या के तहत हौज खास पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है।
एयर होस्टेस ने खुदकुशी करने से पहले अपनी पति व परिजनों को मैसेज किए थे। पुलिस, परिजनों के आरोपों के बाद शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाएगी। एयर होस्टेस के पिता राजेनद्र सिंघवी आर्मी से रिटायर मेजर जनरल है। मामले की एसडीएम जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनीसिया बत्रा (39) लुफ्थांसा एयरलाइंस में बतौर एयर होस्टेस काम करती थीं। उनकी ढ़ाई वर्ष पहले गुरुग्राम निवासी मयंक सिंघवी से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि दंपती शराब के आदी थे।
दूसरी मंजिल से छलांग लगाने से पहले पति को मैसेज भेजे थे
इसके चलते आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे संदिग्ध हालात में अनीसिया बत्रा दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि अनीसिया ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाने से पहले पति को मैसेज भेजे थे।
पति उसे देखने छत पर गया तो अनीसिया लहूलुहान अवस्था में नीचे पड़ी हुई थी। अनीसिया को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बिल्डिंग के गार्ड शिव बहादुर ने बताया कि शुक्रवार शाम को बारिश हो रही थी। इसी दौरान अनीसिया दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। वह तुरंत उसके पास पहुंचा। पति मयंक भी मौके पर आ गए थे। सभी ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पति मयंक पेशे से बैंक इन्वेस्टर है। आरोप है कि मयंक की यह दूसरी शादी थी लेकिन उसने यह बात अनीसिया व उसके परिजनों से छिपाई थी। वह अनीसिया के साथ मारपीट करता था। पड़ोसी अमरपाल कोहली ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था।
पिता ने पहले भी हौजखास थाने में शिकायत दी थी
घटना वाले दिन भी दो बजे झगड़ा हुआ था। हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनीसिया की हत्या की गई और पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी नहीं कराई गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
अनीसिया के भाई करण बत्रा ने मीडिया को बताया कि उसकी बहन ने शुक्रवार दो बजे मैसेज भेजकर कहा था कि उसकी हेल्प करो। मयंक ने उसे कमरे में बंद कर दिया है। इसके बाद चार बजे फोन आया कि मयंक उसकी जिंदगी ले रहा है। उसकी मौत के लिए मयंक ही जिम्मेदार है।
इसके बाद क्या हुआ उसे पता नहीं। उसकी बहन को छत से नीचे धक्का दिया गया या फिर उसे मारा गया है। अनीसिया ने मैसेज में ये भी लिखा था कि वह जिंदगी का बड़ा कदम उठाने जा रही है।
पिता की शिकायत पर नहीं पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
वह बैंगलुरु में रहता है और बेटे चंडीगढ़ में रहते है। उन्हें दिल्ली आए दो दिन हो गए है, मगर उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है। पुलिस की मिलीभगत के चलते मयंक ने घर से काफी सबूत मिटा दिए हैं।
मां नीलम बत्रा ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही मयंक ने उसकी बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। हनीमून मनाने दुबई गए थे। मारपीट करने के बाद उनकी बेटी अपनी सहेली के घर चली गई थी। आरोप है कि मयंक उनसे पैसे की मांगा करता था। परिजन बेटी की मौत के लिए पति मयंक, सास सुषमा सिंघवी और ससुर को जिम्मेदार मान रहे हैं।