फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS will phone call to patients for operation

ऑपरेशन के लिए मरीजों को फोन करके बुलाएगा एम्स, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अस्पतालों को दिए निर्देश

Sun, 04 Aug 2019 08:10 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Aug 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
AIIMS will phone call to patients for operation
डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
चार दिन से दिल्ली एम्स में डॉक्टरों की हड़ताल होने के कारण काफी संख्या में ऑपरेशन टाले जा चुके हैं। इनमें से करीब 800 ऑपरेशन पहले से तय थे। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को दोबारा ऑपरेशन की डेट जल्द मिलने की मुश्किलों को लेकर रविवार को ‘अमर उजाला’ ने खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस पर संज्ञान लेते हुए ना सिर्फ एम्स, बल्कि सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल में भी हड़ताल के दौरान टाले गए ऑपरेशन को जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


एम्स प्रबंधन ने बताया कि सोमवार सुबह सभी विभागों की बैठक होने के बाद जिन मरीजों के ऑपरेशन टल गए हैं, उन्हें फोन करके एम्स बुलाया जाएगा। चूंकि, एम्स में हर दिन छोटे-बड़े लगभग एक हजार से ज्यादा ऑपरेशन होते हैं, इसलिए प्रबंधन ने सभी विभागों को अपने अनुसार प्रतिदिन मरीजों को बुलाकर ऑपरेशन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भी यही निर्देश लागू होगा। आरएमएल के चिकित्सीय अधीक्षक डॉ. वीके तिवारी ने बताया कि हड़ताल के दौरान आरएमएल में काफी हद तक व्यवस्थाएं सामान्य रही हैं। 
 

ऑपरेशन जरूर टाले गए हैं। करीब 400 ऐसे मरीज हैं, जिन्हें पहले से ऑपरेशन की डेट दी हुई थी, लेकिन हड़ताल होने के कारण उन्हें सुविधा नहीं मिली। इन मरीजों को विभागवार सोमवार से ही अस्पताल बुलाना शुरू कर दिया जाएगा।

सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता का कहना है कि सोमवार को इस दिशा में सभी विभागों को निर्देश दे दिया जाएगा। अगर किसी मरीज को ऑपरेशन की डेट जल्दी नहीं मिलती है तो वे प्रबंधन से मुलाकात कर सकते हैं। 

दरअसल, बृहस्पतिवार से डॉक्टरों की हड़ताल चलने के कारण एम्स में करीब 2 हजार ऑपरेशन टालने पड़ गए। इनमें से करीब 800 ऑपरेशन कार्डियो, न्यूरो, पीडिएट्रिक, कैंसर इत्यादि विभागों में होने थे, जिनकी डेट पहली ही दी जा चुकी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed