फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS will now check two lakh blood samples in a day

एम्स में अब एक दिन में दो लाख ब्लड सैंपल की हो पाएगी जांच

Fri, 17 Jul 2020 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2020 05:09 AM IST
सार

  • दिल्ली एम्स की नई ओपीडी में स्मार्ट लैब की व्यवस्था, एक ही दिन में रिपोर्ट-सलाह भी
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ओपीडी ब्लॉक का किया औपचारिक उद्घाटन

विज्ञापन
AIIMS will now check two lakh blood samples in a day
aiims - फोटो : file photo

विस्तार

बुजुर्ग मरीजों के लिए फिजियोथैरेपी और अलग से ओपीडी ब्लॉक के साथ देश का पहला सरकारी अस्पताल बने दिल्ली एम्स में अब एक ही दिन में चिकित्सीय सलाह और ब्लड जांच रिपोर्ट प्राप्त हो सकेगी।

विज्ञापन


दिल्ली एम्स ने नए ओपीडी ब्लॉक में स्मार्ट लैब की शुरूआत की है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राजकुमारी अमृता कौर ओपीडी ब्लॉक का औपचारिक उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


यह ओपीडी ब्लॉक इसी साल फरवरी माह में शुरू किया गया था लेकिन कोरोना महामारी के चलते मार्च से यहां ओपीडी बंद थी। कुछ ही समय पहले एम्स ने सीमित मरीजों के लिए फिर से ओपीडी व्यवस्था शुरू की है। आठ मंजिला ओपीडी ब्लॉक में स्मार्ट लैब है जहां सैंपल देने के 90 मिनट में प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके अलावा ब्लड सैंपल को 48 घंटे तक सुरक्षित रखा जा सकेगा ताकि दोबारा जांच की जरूरत पडने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स प्रबंधन के अनुसार एक दिन में दो लाख सैंपल की क्षमता वाली इस लैब में कम से कम 10 हजार मरीजों को उसी दिन रिपोर्ट उपलब्ध करा सकती है। अभी इस लैब में 100 पैरामीटर पर जांच हो रही है जोकि आगामी दिनों में 270 तक बढ़ाए जा सकते हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली एम्स की इस कामयाबी पर बधाई देते हुए कोरोना महामारी में स्वास्थ्य कर्मचारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वायरस को लेकर भारत के हालात हर दिन सुधर रहे हैं। 

एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि इसी साल 9 फरवरी को ओपीडी का नया ब्लॉक शुरू किया गया था लेकिन लॉकडाउन के वक्त ओपीडी पर रोक लगाई गई थी। मस्जिद मोठ इलाके के नजदीक ओपीडी ब्लॉक में प्रतिदिन 15 हजार मरीजों के आने की व्यवस्था है। इसी ब्लॉक के पास में ही पार्किंग सुविधा भी है।


 यहां न्यूक्लियर मेडिसिन और आपातकालीन विभाग को लेकर भी सुविधा शुरू होगी। यहां 270 कमरे, 13 छोटे ऑपरेशन थियेटर, 50 प्रोसीजर रूम, 18 विभाग, 85 काउंटर, एक हजार मरीजों का वेंटिंग एरिया हर फ्लोर पर, पूरी इमारत में वाईफाई, इत्यादि की सुविधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed