{"_id":"63cc1d9cce9d052d4573b1cb","slug":"aiims-starts-free-drop-service-for-heart-patients-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एम्स ने दिल के मरीजों के लिए शुरू की फ्री ड्रॉप सेवा, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एम्स ने दिल के मरीजों के लिए शुरू की फ्री ड्रॉप सेवा, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी सुविधा
Sat, 21 Jan 2023 10:45 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 21 Jan 2023 10:45 PM IST
सार
यह सुविधा निजी वार्ड के मरीजों और डे-केयर रोगियों (उसी दिन प्रवेश और छुट्टी) को नहीं मिलेगी। केवल दिल्ली के मरीजों के लिए ये सेवा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
विस्तार
एम्स के कार्डियो न्यूरो साइंसेस सेंटर (सीएनसी) से दिल के मरीजों के लिए निशुल्क घर छोड़ने की सेवा शुरू की गई है। एम्स से मरीज को छुट्टी मिलने पर उन्हें घर तक पहुंचाया जाएगा। सीएनसी वार्ड के मरीज ही छुट्टी के दिन सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
यह सुविधा निजी वार्ड के मरीजों और डे-केयर रोगियों (उसी दिन प्रवेश और छुट्टी) को नहीं मिलेगी। केवल दिल्ली के मरीजों के लिए ये सेवा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी। सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सेवा उपलब्ध होगी। जिन्हें स्ट्रेचर साथ लेकर जाना होगा उन्हें यह सुविधा नहीं मिलेगी। मरीज के साथ एक तीमारदार भी यात्रा कर सकेगा।
विज्ञापन