फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aiims news.

एम्स ने पहली बार तैयार किया है वकीलों का पैनल

Wed, 15 Oct 2014 04:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Oct 2014 04:49 AM IST
विज्ञापन
aiims news.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) प्रति माह कानूनी लड़ाई में वकीलों पर लाखों रुपये खर्च करता है। वकीलों का कोई पैनल नहीं होने से मनमाने तरीके से वकील हायर करने के आरोप भी लगते हैं और सरकार की ओर से तय राशि से कई गुना ज्यादा फीस वकीलों को दी जाती थी।

विज्ञापन


इस प्रक्रिया को बंद करने के लिए एम्स-प्रशासन ने वकीलों का एक पैनल तैयार किया था, लेकिन कई महीनों से फाइल स्वास्थ्य मंत्रालय में अटकी है। सूत्रों के मुताबिक एम्स प्रशासन ने उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (सीएटी) और निचली अदालतों के लिए लगभग 10 वकीलों का पैनल तैयार करके फाइल जून-2014 में स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुमति के लिए भेजी थी, लेकिन अब तक मंत्रालय से अनुमति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


इस वजह से अब भी एम्स में मनमाने तरीके से वकील हायर किए जा रहे हैं और उन्हें सरकार की ओर से तय राशि से ज्यादा फीस दी जा रही है। इसका सीधा असर सरकारी खजाने पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स सूत्रों की मानें तो भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने वकीलों का पैनल तैयार करके सूची मांगी थी। उसके बाद करीब 100 वकीलों को शॉर्ट लिस्ट कर उनसे उनका बॉयोडाटा मांगा गया। योग्यता रखी गई कि कम से कम 20 वर्ष की प्रैक्टिस हो।


एम्स में जिस तरह के कोर्ट केस होते हैं, उसी तरह के विशेषज्ञ वकीलों का चयन किया गया। करीब 80 फीसदी कोर्ट मामले उपभोक्ता संरक्षण और सेवा से जुड़े थे, लिहाजा इस क्षेत्र में ज्यादा काम करने वाले वकीलों को प्राथमिकता दी गई। बता दें कि सरकार से तय राशि के मुताबिक प्रति तारीख सुप्रीम कोर्ट में 8,000 रुपये, हाईकोर्ट और कैट में 6,000 रुपये और निचली अदालत के लिए 1200 रुपये की राशि तय है।

विभिन्न अदालतों में एम्स के लंबित मामले
अदालत...........मामले
सुप्रीम कोर्ट........15
दिल्ली हाईकोर्ट....54
एसएटी..............56
निचली अदालत...65
राज्य आयोग......24
कुल..................214

किस वर्ष कितना खर्च हुआ
वित्त वर्ष    राशि (रुपये)
2004-05...19,39,474
2005-06...22,97,414
2006-07...15,29,162
2007-08...16,54,170
2008-09...23,15,160
2009-10...55,48,890
2010-11...43,43,215
2011-12...22,95,898
2012-13...1,04,10,027

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed