फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS made machine to help doctors before operation

अमर उजाला खास: ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों को हाथ साधने के लिए एम्स ने बनाई मशीन

Thu, 26 Sep 2019 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2019 03:23 AM IST
सार

  • इस मशीन पर डॉक्टर ऑपरेशन से पहले हाथ साधने की प्रैक्टिस कर सकते हैं
  • आमतौर पर चिकित्सीय विद्यार्थी या नए सर्जन के लिए हाथ साधने की प्रैक्टिस बेहद जरूरी है
  • 64 वां स्थापना दिवस मना रहे एम्स की प्रदर्शनी में इस मशीन को अलग से लगाया गया है

विज्ञापन
AIIMS made machine to help doctors before operation
यही है वह मशीन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स वर्कशॉप सेंटर (सीडब्ल्यूएस) के इंजीनियरों ने एक ऐसी मशीन तैयार की है, जिस पर डॉक्टर ऑपरेशन से पहले अपना हाथ साधने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। आमतौर पर चिकित्सीय विद्यार्थी या नए सर्जन के लिए हाथ साधने की प्रैक्टिस होना बेहद जरूरी होता है। ताकि मरीज के शरीर पर चीरा लगाते वक्त हाथ डगमगाना नहीं चाहिए।

विज्ञापन


एम्स के सीडब्ल्यूएस के मुख्य अधिकारी कालू राम कुमार बताते हैं कि सर्जरी विभाग की ओर से डॉक्टरों की प्रैक्टिस के लिए एक मशीन तैयार करने की मांग आई थी। काफी विचार और चर्चा के बाद लेप्रेस्कोपिक 3डी कर्वड सरफेस मशीन तैयार किया गया है। बिजली से चलने वाली इस मशीन के ऊपरी हिस्से पर एक सरफेस दिया है, जहां डॉक्टर चाकू या कैंची का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


निचले स्तर पर मशीन में कंपन की सुविधा दी गई है। ताकि ऊपरी हिस्से पर किस जगह हाथ चल रहा है उसकी जानकारी मिल सके। देखने और तकनीकी में यह मशीन पूरी तरह से स्वदेशी है। आईटीआई और बीटेक इंजीनियरों ने मिलकर इसे तैयार किया है। 64 वां स्थापना दिवस मना रहे एम्स की प्रदर्शनी में इस मशीन को भी अलग से लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चिकित्सीय क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष संस्थानों में गिनती के बाद अब दिल्ली एम्स चिकित्सा और तकनीक को लेकर एक साथ कार्य कर रहा है। 

शोध के लिए बनाया विशेष चूहा घर
एम्स के शोधार्थियों की मदद के लिए एक विशेष चूहा घर बनाया है। संस्थान के सिविल इंजीनियरों ने हाल ही में शोधार्थियों पर एक सर्वे के बाद यह पता लगाया था कि अक्सर चूहे के पिंजड़े को लेकर काफी दिक्कत आती है। 

कई बार शोधार्थी चूहे को सभी ओर से निरीक्षण नहीं कर पाते हैं या पिंजड़े को घुमाना पड़ता है। इतना ही नहीं चूहे को पानी भी पिंजड़े में फैल जाता था। पिंजड़े में एक लंबी रॉड लगी है, जिसे घुमाते हुए चारों दिशा से चूहे का निरीक्षण किया जा सकता है। 

शरीर के किसी एक हिस्से पर पड़ रहे वजन की पहचान आसान

एम्स के हड्डी रोग विभाग में इन दिनों एक ऐसी मशीन मरीजों के लिए उपलब्ध है, जिसके जरिये यह पता चल सकता है कि शरीर के किस हिस्से पर ज्यादा वजन पड़ रहा है? विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर पांच में से एक व्यक्ति को गिरने से गंभीर चोटें आती हैं। 


कई बार सिर में चोट या हड्डी तक टूट जाती है। जब शरीर के किसी एक हिस्से पर सबसे ज्यादा वजन रहता है तो हिस्से में गिरने के दौरान सबसे ज्यादा चोट लगने की संभावना रहती है। इसीलिए डॉक्टरों ने मरीजों के लिए यह मशीन मंगाई है, जिसके जरिये लोग पहले से ही जागरूक हो सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed