फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS asked to respond to a minor's request for abortion

Delhi NCR News: नाबालिग की ओर से गर्भपात कराने की मांग पर एम्स से जवाब तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न के कारण गर्भवती हुई नाबालिग की ओर से गर्भपात कराने की मांग पर एम्स में गठित एक मेडिकल बोर्ड से जवाब मांगा है। नाबालिग ने मां के माध्यम से उच्च न्यायालय से अपने 26 हफ्ते के गर्भ को गिराने की अनुमति मांगी है। न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ ने मेडिकल बोर्ड को नाबालिग की जांच करने और रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट एक सीलबंद लिफाफे में भेजी जाए या संबंधित मेडिकल बोर्ड के जांच अधिकारी को सीलबंद लिफाफे में लेने की अनुमति दी जाएगी। मामले में आज फिर से उच्च न्यायालय में सुनवाई तय है।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि नाबालिग गर्भावस्था को जारी रखने के लिए तैयार नहीं है। नाबालिग की मां ने भी इसे दोहराया। चूंकि गर्भावस्था यौन उत्पीड़न के कारण है, इसलिए इससे होने वाली पीड़ा को पीड़िता के मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चोट माना जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed