फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aiims 5 thousand nursing staff on mass casual leave over seventh pay commission recommendations

इलाज के लिए एम्स जा रहे हैं तो होगी परेशानी, छुट्टी पर हैं 5 हजार नर्सिंग स्टाफ

Fri, 17 Mar 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Mar 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
aiims 5 thousand nursing staff on mass casual leave over seventh pay commission recommendations
- फोटो : अमर उजाला

सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के करीब 5000 नर्सिंग स्टाफ आज छुट्टी पर रहेंगे। इतनी बड़ी तादात में नर्सों के अनुपस्थित रहने से एम्म में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन


सातवें वेतन आयोग के तहत नर्सों के वेतन-भत्तों में संशोधन नहीं होने पर एम्स नर्सेस यूनियन ने 27 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


एम्स नर्सेस यूनियन के प्रेसिडेंट हरीश कुमार कजला ने बताया, ‘हम सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी मांग है कि स्टाफ नर्सों का ग्रेड पे 4, 600 से बढ़ाकर 5, 400 किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भत्ते बढ़ाने की भी कर रहे मांग

aiims 5 thousand nursing staff on mass casual leave over seventh pay commission recommendations
एम्स

वहीं, नर्सिंग भत्ते को बढ़ाकर 7, 800 तक किया जाए। इसके अलावा अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह नर्सों को भी रिस्क भत्ता और नाइट ड्यूटी भत्ता मिलना चाहिए।'

एम्स नर्सेस यूनियन ने कहा कि मांगों को पूरा करने को लेकर एम्स मैनेजमेंट द्वारा 26 फरवरी 2016 को दिए गए आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस ले लिया गया था। लेकिन अब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की गई हैं।

वहीं, इस बारे में एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ के पे स्केल को लेकर संबंधित प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा जा चुका है। अभी तक इस प्रस्ताव पर सरकार की मंजूरी नहीं मिल पाई है। मंजूरी मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed