फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AICTE released academic calendar new session in technical colleges will start from September 15

AICTE 2022-23: एआईसीटीई ने जारी किया अकेडमिक कैलेंडर, तकनीकी कॉलेजों में नया सत्र 15 सितंबर से होगा शुरू

Wed, 13 Jul 2022 12:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 13 Jul 2022 12:53 AM IST
सार

तकनीकी कॉलेजों में पहले से पढ़ाई कर रहे विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के छात्रों के साथ 15 सितंबर तक कक्षाएं शुरू करनी अनिवार्य होंगी। विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले पहले वर्ष के छात्रों की कक्षाएं 10 अक्तूबर से शुरू होंगी। 

विज्ञापन
AICTE released academic calendar new session in technical colleges will start from September 15
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

देशभर के तकनीकी कॉलेजों में नया सत्र 15 सितंबर से शुरू होगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने शैक्षणिक सत्र 2022 -23 के लिए अकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। तकनीकी कॉलेजों में पहले से पढ़ाई कर रहे छात्रों की कक्षाएं 15 सितंबर तक शुरू करनी अनिवार्य है। इसके अलावा विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में पहले वर्ष दाखिला लेने वाले छात्रों की कक्षाएं 10 अक्तूबर से शुरू होंगी। पहले वर्ष के छात्रों की कक्षाओं की शुरुआत इंडेक्सन प्रोग्राम से होगी।

विज्ञापन

 
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने तकनीकी कॉलेजों को नए शैक्षणिक सत्र के आधार पर तैयारी शुरु करने के लिए पत्र लिखा है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते दो साल के बाद तकनीकी कॉलेजों के कैंपस खुलने जा रहे हैं। इसीलिए उन्हें क्लासरूम, लैब, हॉस्टल, मैस से लेकर अन्य तैयारियां करने का निर्देश दिया है। तकनीकी कॉलेजों में पहले से पढ़ाई कर रहे विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के छात्रों के साथ 15 सितंबर तक कक्षाएं शुरू करनी अनिवार्य होंगी।
विज्ञापन


विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले पहले वर्ष के छात्रों की कक्षाएं 10 अक्तूबर से शुरू होंगी। इसके अलावा यदि कोई छात्र दाखिला लेने के बाद रद्द करवाना चाहता होगा तो 20 अक्तूबर तक उसे पूरी फीस वापस मिल जाएगी। यदि पहले वर्ष में कोई सीट खाली रहती है तो 25 अक्तूबर तक ऐसी सीट पर दाखिला दिया जा सकता है। वहीं, इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में लेटरल एंट्री से आने वाले छात्रों को 30 अक्तूबर तक दाखिले का अंतिम मौका होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed