फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Agnipath Scheme IGNOU Gift to Agniveer Will Get BA and B.com Graduation Degree News in Hindi

IGNOU: अग्निवीरों को इग्नू का तोहफा, स्नातक में तीन वर्षीय बीए और बीकॉम की मिलेगी डिग्री

Tue, 21 Jun 2022 12:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jun 2022 12:51 AM IST
सार

इग्नू के  प्रो. वाइस चांसलर प्रो. श्रीकांत महापात्र ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पिछले दिनों अग्निपथ योजना लांच की गई है। इसी के तहत थल, जल और वायु सेना में  भर्ती होने वाले अग्निवीरों के लिए यह स्नातक डिग्री प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
Agnipath Scheme IGNOU Gift to Agniveer Will Get BA and B.com Graduation Degree News in Hindi
ignou

विस्तार

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) द्वारा अग्निवीरों को तीन वर्षीय बीए और बीकॉम की डिग्री ऑफर की जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत अग्निवीरों के लिए इस डिग्री को विशेष रूप से डिजाइन किया जा रहा है। डिग्री एनईपी के तहत बेशक डिजाइन होगी, लेकिन इसमें रिसर्च व ऑनर्स का विकल्प नहीं होगा।

विज्ञापन


तीन वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम कुल 120 क्रेडिट का होगा। इसमें 50 फीसदी क्रेडिट अग्निवीर की संबंधित सेना के प्रशिक्षण का रहेगा। मतलब, 60 क्रेडिट अग्निवीर की ट्रेनिंग से लेकर तीन साल की जॉब का हिस्सा होंगे। जबकि कोर्स की पढ़ाई व परीक्षा से उसे 60 क्रेडिट हासिल करने पड़ेंगे। खास बात है कि पहले साल की पढ़ाई पूरी करने पर सर्टिफिकेट, दूसरे साल के बाद डिप्लोमा और तीसरा साल पूरा करने पर डिग्री मिलेगी। अग्निवीर को तीन साल की डिग्री पूरी करने के लिए छह साल का समय मिलेगा।
विज्ञापन

 
इग्नू के  प्रो. वाइस चांसलर प्रो. श्रीकांत महापात्र ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पिछले दिनों अग्निपथ योजना लांच की गई है। इसी के तहत थल, जल और वायु सेना में  भर्ती होने वाले अग्निवीरों के लिए यह स्नातक डिग्री प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। यह स्नातक डिग्री प्रोग्राम ब्लेंडेड मोड यानी मिश्रित मोड से चलेगा। इसका अर्थ है ऑनलाइन मोड के तहत वे कहीं से भी ऑनलाइन क्लासेस में पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार को साथ में प्रिंटिंग मेटिरियल भी दिया जाएगा, ताकि पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निवीर यदि बीच में दो या तीन साल बाद जॉब छोड़ता है, तब भी उसकी स्नातक डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई चलती रहेगी। लेकिन इसमें उसे जॉब या ट्रेनिंग के दौरान कौशल से मिलने वाले 60 क्रेडिट फिर पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई और परीक्षा देकर अर्जित करने पड़ेंगे। उम्मीदवार को हर वर्ष कुल 40 क्रेडिट अर्जित करने होंगे। इसमें 20 क्रेडिट ट्रेनिंग तो 20 क्रेडिट पढ़ाई से अर्जित करने अनिवार्य होंगे। यह डिग्री प्रोग्राम अन्य डिग्री प्रोगाम की तरह मान्य होगा। यह डिग्री सरकारी और निजी क्षेत्र की कंपनियों में नौकरियों में भी मान्य होगी। 


अग्निवीर में भर्ती होने पर डिग्री में दाखिले का मौका 
प्रो. महापात्र के मुताबिक, इग्नू ने यह विशेष स्नातक डिग्री प्रोग्राम अग्निवीरों के लिए तैयार किया है। इसमें भर्ती होने के बाद ही अग्निवीर इस डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेगा। इस डिग्री प्रोग्राम में अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, गणित, शिक्षा, वाणिज्य, पर्यटन, व्यावसायिक अध्ययन, कृषि और ज्योतिष आदि विषय शामिल किए गए हैं। फिलहाल, अग्निवीरों के सैन्य प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाले क्रेडिट को लेकर नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनसीवीईटी) तैयारी कर रहा है। इससे कौशल को मान्यता मिलेगी, ताकि बाद में नौकरी में दिक्कत न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed