{"_id":"62b1f68d43f60450545d5500","slug":"agneepath-scheme-many-people-reached-in-front-of-jp-nadda-s-residence-with-flammable-materials","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agneepath Scheme: ज्वलनशील सामग्री लेकर जेपी नड्डा के आवास के सामने पहुंचे कई लोग, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agneepath Scheme: ज्वलनशील सामग्री लेकर जेपी नड्डा के आवास के सामने पहुंचे कई लोग, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Tue, 21 Jun 2022 10:19 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:19 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि योजना के विरोध में 10 से 12 लोग भाजपा अध्यक्ष के आवास के सामने पहुंचे। वे कुछ ज्वलनशील सामग्री के साथ लंबी छड़ें अपने ले जा रहे थे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ योजना के विरोध में कई लोग भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के सामने पहुंच गए। जिनके पास ज्वलनशील सामग्री थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि योजना के विरोध में 10 से 12 लोग भाजपा अध्यक्ष के आवास के सामने पहुंचे। वे कुछ ज्वलनशील सामग्री के साथ लंबी छड़ें अपने ले जा रहे थे। पुलिस ने ज्वलनशील सामग्री बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए पुलिस ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेते समय प्रदर्शनकारियों में से एक नेटा डिसूजा अध्यक्ष-अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डाली। हमला करने के साथ ही उन थूक दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन