फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Agent was sending people abroad with fake documents

Delhi: फर्जी कागजात से लोगों को विदेश भेज रहा था एजेंट, पुलिस ने आरोपी को गोरखपुर से किया गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 01:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 25 Jun 2024 01:21 AM IST
सार

फर्जी आधार कार्ड के जरिये एक यात्री का पासपोर्ट बनवाकर उसे बैंकॉक भेजने की कोशिश करने वाले एजेंट को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Agent was sending people abroad with fake documents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्जी आधार कार्ड के जरिये एक यात्री का पासपोर्ट बनवाकर उसे बैंकॉक भेजने की कोशिश करने वाले एजेंट को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। एजेंट की पहचान गोरखपुर के गांव मंगलपुर निवासी अरविंद पांडे के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने गोरखपुर के रहने वाले एक यात्री को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था, जो फर्जी पासपोर्ट के जरिये बैंकॉक जाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि 9 जून की देर रात यूपी के देवरिया के गांव शांति नगर के रहने वाले अश्वनी कुमार (46) बैंकाॅक जाने के लिए हवाई अड्डे पर आए। इमिग्रेशन अधिकारियों ने यात्रा दस्तावेज और पासपोर्ट की जांच की। उसकी उम्र पासपोर्ट में दिए गए उम्र से मेल नहीं खा रही थी। मामला संदिग्ध होने पर अधिकारियों ने पूछताछ की, जिसमें पता चला कि यात्री का नाम सागर गुप्ता (38) है। वह गोरखपुर के गांव खखरी का रहने वाला है। यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने सागर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में सागर ने बताया कि उसका एक साला कई साल से बैंकाॅक में रहकर ज्यादा पैसे कमा रहा है। बेहतर आजीविका के लिए उसने भी बैंकॉक जाने का फैसला किया। जनवरी 2020 में वह पर्यटक वीजा पर बैंकॉक गया और कुछ दिन वहां काम किया। वीजा समाप्त होने पर जुलाई 2021 में वह भारत आ गया। अब वह फिर से बैंकाॅक जाना चाहता था। उसके साले ने एजेंट अरविंद पांडे से मिलने को कहा। अरविंद ने सागर से कहा कि उम्रदराज लोगों का जल्द वीजा बन जाता है, इसलिए उससे एक लाख रुपये लेने के बाद उसका फर्जी नाम और पते पर आधार कार्ड बनवाया। फिर इसी आधार पर पासपोर्ट बनवाकर उसके वीजा का इंतजाम किया, लेकिन हवाई अड्डा पर वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विजेंद्र राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अरविंद की तलाश शुरू की। तकनीकी जांच में अरविंद के गोरखपुर में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने गोरखपुर के एक ठिकाने से आरोपी एजेंट अरविंद पांडे को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed