{"_id":"62bddcc0b4e8a75700472496","slug":"after-udaipur-incident-up-police-alert-about-friday-namaz-159-company-pac-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert in UP: उदयपुर की घटना के बाद जुमे की नमाज को लेकर यूपी पुलिस सतर्क, 159 कंपनी पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert in UP: उदयपुर की घटना के बाद जुमे की नमाज को लेकर यूपी पुलिस सतर्क, 159 कंपनी पीएसी तैनात
Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
सार
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि धर्मगुरुओं से बातचीत करके अराजक तत्वों से निपटने के बंदोबस्त किए गए हैं। पूरे प्रदेश में 159 कंपनी पीएसी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार की नमाज को देखते हुए यूपी में पुलिस बल तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले की हत्या के बाद यूपी हाई अलर्ट पर है। उदयपुर की घटना के बाद पड़ रहे पहले शुक्रवार की नमाज को लेकर डीजीपी मुख्यालय से संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि धर्मगुरुओं से बातचीत करके अराजक तत्वों से निपटने के बंदोबस्त किए गए हैं। पूरे प्रदेश में 159 कंपनी पीएसी उपलब्ध कराई गई है। इसे अलावा जिला फोर्स को ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के साथ अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था में जो भी बाधा डालेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद तीन व 10 जून को प्रदेश के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद 10 जिलों में 424 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।