फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the Election Commission CEO also ban on telecast Namo TV

चुनाव आयोग के बाद सीईओ ने भी बगैर पूर्वानुमति नमो टीवी के प्रसारण पर लगाई रोक, जारी किए निर्देश

Sat, 13 Apr 2019 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
After the Election Commission CEO also ban on telecast Namo TV
Namo Tv - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने नमो टीवी पर किसी भी कार्यक्रम को बगैर मंजूरी प्रसारित न करने के भाजपा को निर्देश दिए हैं। इन कार्यक्रम के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) की पूर्वानुमति अनिवार्य है। दो दिन पहले चुनाव आयोग की ओर से भी इस संबंध में निर्देश दिए गए थे। 

विज्ञापन


आयोग की ओर से कहा गया था कि चूंकि नमो टीवी भाजपा प्रायोजित है, इसलिए पहले रिकॉर्ड किए गए कार्यक्रमों या राजनीतिक प्रचार से संबंधित किसी भी कंटेट के प्रसारण से पहले एमसीएमसी से प्रमाण पत्र हासिल करना अनिवार्य है। बगैर प्रमाण पत्र प्रसारित होने वाले तमाम प्रचार संबंधी कंटेट्स तत्काल प्रभाव से हटाने को भी कहा गया था। 
विज्ञापन


सीईओ ने भी इस सिलसिले में कमेटी की स्वीकृति के बगैर राजनीतिक कंटेट्स हटाने के निर्देश दिए हैं। सीईओ कार्यालय ने नमो टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों पर नजर रखने के लिए दो अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंप दी है। साथ ही भाजपा से यह इस बात की भी जानकारी देना है कि ऐसे कंटेट किस प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाएंगे। हालांकि रैली और पार्टी की वेबसाइट पर ऐसे कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की ओर से इस संबंध में दर्ज शिकायत के बाद आयोग ने दिल्ली के सीईओ से इस मामले में रिपोर्ट सौंपने को कहा है। दिल्ली सीईओ ने नमो टीवी को नमो ऐप का हिस्सा बताने पर लोगो (प्रतीक चिन्ह) को मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके कंटेट्स को स्वीकृति नहीं दी गई है, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री के पुराने संबोधन भी हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed