फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after supreme court decision on power tussle in delhi cm kejriwal calls for cabinet meet all updates

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 'आप' में आया जोश, चिदंबरम से मुलाकात की खबर पर गरमाई सियासत

Wed, 04 Jul 2018 04:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jul 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
after supreme court decision on power tussle in delhi cm kejriwal calls for cabinet meet all updates
m arvind kejriwal
सुप्रीम कोर्ट में बड़ी कानूनी लड़ाई जीतने के बाद अब केजरीवाल सरकार एक्शन मोड में दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली के बॉस तो केजरीवाल ही होंगे।
विज्ञापन


इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने सभी मंत्रियों के विभागों में जो फाइल पेंडिंग पड़ी से उसे तलब किया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट बैठक का आयोजित किया। उन्होंने ट़वीट करते हुए कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार कार्य करने के लिए दिल्ली सरकार के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है। साथ ही राशन वितरण और सीसीटीवी लगवाने के प्रस्तावों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस, जमीन और पब्लिक ऑर्डर को छोड़कर उन्हें बाकी सभी मामलों में फैसले लेने का हक मिल गया है। माना जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल सरकार बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर दिल्ली में प्रशासनिक फेरबदल  कर सकती है।

वहीं ये भी खबर है कि आज देर शाम केजरीवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम से भी मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed