फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After raping the girl realized the mistake and cut throat

दरवाजा तोड़ा तो खून से लथपथ था रेप आरोपी

Wed, 12 Aug 2015 09:55 AM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
After raping the girl realized the mistake and cut throat

समयपुर बादली इलाके में मंगलवार दोपहर 19 साल के युवक ने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बाद में गलती का अहसास होने पर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपनी गर्दन को धारदार हथियार से काट लिया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

समयपुर बादली थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के साथ साथ खुदकुशी का प्रयास करने का मामला भी दर्ज किया है।

विज्ञापन

बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो मां को बताई सारी बात

After raping the girl realized the mistake and cut throat

पुलिस के अनुसार तीन साल की बच्ची परिजनों के साथ समयपुर बादली इलाके में रहती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। बच्ची के पड़ोस में रहने वाला रामकिशन (19) मंगलवार दोपहर में बच्ची को अपने घर खेलने के लिए ले गया।


कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची। बच्ची की हालत देखकर उसकी मां ने बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने सारी बातें अपनी मां को बताई।

उसके बाद बच्ची के परिजन रामकिशन के घर पहुंचे। उसका दरवाजा अंदर से बंद था।

दरवाजा तोड़ा तो हैरान करने वाला था मंजर

After raping the girl realized the mistake and cut throat

काफी खटखटाने के बाद भी जब रामकिशन ने दरवाजा नहीं खोला तो परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने रामकिशन के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।


कमरे के अंदर आरोपी लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। उसने धारदार हथियार से अपने गले को काट लिया था। पुलिस ने पीड़ित बच्ची और आरोपी को अस्पताल पहुंचाया।

जहां आरोपी की गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed