फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After pre poll survey BJP indulge in vote mathematics

सियासी हवा की बजाय अब वोटों के गुणा-भाग में जुटी भाजपा

Thu, 29 Jan 2015 01:02 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
After pre poll survey BJP indulge in vote mathematics

दिल्ली विधानसभा चुनाव के सर्वे के नतीजों में कांटे के मुकाबले की अटकलों ने भाजपा आलाकमान की नींद उड़ा दी है। अब दिल्ली की सियासत में अपनी हवा बनाने की बजाय भाजपा सियासी दलों को मिलने वाले वोटों के गुणा-भाग में जुट गई है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की ओर से मिल रही सियासी टक्कर के मद्देनजर भाजपा की उम्मीदें कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन पर ज्यादा टिक गई हैं।

मंगलवार को दिल्ली के चुनावी जंग में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सफल रैली देख भाजपा नेताओं के चेहरे पर चमक लौटी है। पार्टी ने अपने 13 केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार में उतारने के साथ संघ से भी जमीन पर मैदान संभालने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

किरण को चेहरा बनाने का दांव पड़ा उलटा

After pre poll survey BJP indulge in vote mathematics

भाजपा रणनीतिकारों को लगता है कि दिल्ली का सियासी समीकरण दो दलों के बीच केंद्रित हो गया है। वोट का ध्रुवीकरण सीधे दो दलों के बीच रहेगा।

भाजपा जहां यह मान रही है कि मध्यम वर्ग का छिटका मतदाता केजरीवाल को छोड़ उसके साथ वापस आया है। लेकिन बीते चुनाव में कांग्रेस के साथ खड़ा अल्पसंख्यक और निचले तबके का मतदाता केजरीवाल से जुड़ा है।

वहीं किरण बेदी को चेहरा बनाने का भाजपा नेतृत्व का दांव भी अब तक उम्मीदों के मुताबिक चुनाव अभियान को रंग नहीं दे पाया है। इसीलिए पार्टी दुबारा से चुनावी जंग को मोदी के चेहरे से जोड़ने के प्रयास में है।

केजरीवाल को हल्के में नहीं ले रही भाजपा

After pre poll survey BJP indulge in vote mathematics

अब तक आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल को हल्के में ले रही भाजपा ने अब उन्हें चुनौती मानना शुरू कर दिया है। एक केंद्रीय मंत्री ने माना कि दिल्ली में केजरीवाल की उपस्थिति है।

बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले 46 प्रतिशत वोट को विधानसभा चुनाव का आधार मानने से इनकार करते हुए उक्त मंत्री ने कहा कि दोनों चुनावों में अंतर रहता है।

लोकसभा चुनाव में दो राष्ट्रीय दलों के बीच सीधा मुकाबला था। लेकिन विधानसभा चुनाव में अन्य दल और कुछ निर्दलीय भी वोट लेते हैं।

पार्टी का अनुमान है कि महज 15 से 17 सीटों पर ही भाजपा-कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बाकी 55 सीटों पर उसकी लड़ाई सीधे आप से है।

विज्ञापन

कांग्रेस बढ़ी तो भाजपा बढ़ेगी

After pre poll survey BJP indulge in vote mathematics

अब भाजपा को दिल्ली में अपनी हवा बनने की उम्मीद से ज्यादा भरोसा कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर टिका है। वोट के गुणाभाग में जुटे भाजपा रणनीतिकारों को लगता है कि यदि कांग्रेस पार्टी अपने परंपरागत वोट और प्रभावशाली नेताओं के असर के सहारे अपना वोट प्रतिशत 12 से 14 के बीच खींच ले जाती है तो दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी और यदि कांग्रेस का वोट प्रतिशत दहाई से निचे 7-8 प्रतिशत तक ही सिमट कर रह गया तो केजरीवाल की लाटरी निकल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed