फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After impose Esma ambulance personnel strike continues in Delhi

एस्मा के बाद भी एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी, लंबी बैठक के बाद भी नहीं निकला हल

Thu, 04 Jul 2019 02:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
After impose Esma ambulance personnel strike continues in Delhi
दिल्ली में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल जारी - फोटो : अमर उजाला

सोमवार शाम को दिल्ली सरकार के एस्मा लगाने के बाद भी एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद कर्मचारियों ने अनिश्चिकाल के लिए प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है। कैट्स यूनियन का कहना है कि उन्हें प्रदर्शन और हड़ताल करने से कोई नहीं रोक सकता। इससे पहले सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास के पास कर्मचारियों का प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


बाइक एंबुलेंस में काम कर रहे कैट्स के स्थायी कर्मचारियों के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी का कहना है कि सरकार और कैट्स की गलत नीतियों के चलते कर्मचारी हड़ताल पर मजबूर हुए हैं। हड़ताल के चलते बाइक एंबुलेंस को बंद करके पूरे स्टाफ को एंबुलेंस चलाने में लगा दिया गया है। फिलहाल 20 से 30 एंबुलेंस चल रही हैं, जिसे रेगुलर स्टाफ ही चला रहा है। जिस नई कंपनी को टेंडर दिया गया है, वह पहले दिन से ही इन्हें चलाने की स्थिति में नहीं है। उधर, हड़ताल के कारण एंबुलेंस व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है। बीते मंगलवार को कॉल सेंटर में 3 हजार से अधिक मरीजों के फोन पहुंचे और एंबुलेंस के लिए मदद मांगी। इसमें से 287 कॉल ऐसी थीं, जिनमें मरीज का अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी थी, लेकिन कैट्स ने इन सभी कॉल का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


निजी एंबुलेंस को फायदा, कीमतें दोगुनी
बताया जा रहा है कि हड़ताल के कारण अस्पतालों के बाहर खड़ी होने वाली निजी एंबुलेंस ने अपने रेट दोगुने कर दिए हैं। जहां पहले वेंटिलेटर एंबुलेंस 10 से 15 किलोमीटर दायरे में आने वाले अस्पतालों के लिए दो हजार रुपये वसूलती थीं, हड़ताल के चलते चार से पांच हजार रुपये वसूल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed