फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after heavy rain delhi ncr air Clean

झमाझम बारिश से दिल्ली एनसीआर की हवा में सुधार, आज भी बारिश के आसार

Sun, 15 Jul 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
after heavy rain delhi ncr air Clean
delhi weather

दिल्ली और एनसीआर में हो रही बारिश से वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। मौसम भी सुहावना हो गया है। शनिवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के फेफड़े कहे जाने वाले रिज क्षेत्र में 13.4 मिलीमीटर (एमएम) और पालम में 7.4 एमएम और आयानगर में 2.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार को भी गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक हवा में पर्टिकुलेट मैटर 10 अपने सामान्य मानक 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम 70 प्रति घन मीटर व पीएम 2.5 का स्तर अपने सामान्य मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से बेहद कम 36 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। खतरनाक पीएम इन दिनों बारिश के कारण बेहद संतोषजनक स्थिति में हैं।
विज्ञापन

 
दिल्ली व अन्य कई इलाकों में तापमान अपने सामान्य औसत से कम बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)  76, फरीदाबाद का एक्यूआई 86, गाजियाबाद का एक्यूआई स्तर 59 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई स्तर 59 रिकॉर्ड किया गया। सभी जगह हवा की गुणवत्ता स्थिति संतोषजनक रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed