फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after film city announcement hapur becoming love for film shooting dubki film shooted

फिल्म सिटी की घोषणा से सितारों को भा रहा हापुड़, हुई 'डुबकी' फिल्म  की शूटिंग

Thu, 17 Dec 2020 06:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 17 Dec 2020 06:41 PM IST
सार

-पिलखुवा के गांव मीरापुर में चल रही डुबकी फिल्म की शूटिंग
-दिग्गज डायरेक्टर खंगाल रहे जिले में बेहतरीन लोकेशन
-महिला कांस्टेबल पर आधारित है फिल्म डुबकी

विज्ञापन
after film city announcement hapur becoming love for film shooting dubki film shooted
डुबकी फिल्म की शूटिंग हापुड़ में चल रही है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नोएडा में फिल्म सिटी की घोषणा किए जाने के बाद से बॉलीवुड के सितारों को हापुड़ जिले की लोकेशन भा रही है। जिला गाजियाबाद, देशी कट्टा जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर आनंद कुमार अब हापुड़ के गांव मीरापुर में डुबकी फिल्म बना रहे हैं। वहीं, कई अन्य डायरेक्टर भी अपनी फिल्मों को लेकर लोकेशन तलाश रहे हैं।

विज्ञापन


फिल्मों की दृष्टि से हापुड़ में कई स्थान ऐसे हैं जहां आकर डायरेक्टरों की नजरें ठहर जाती हैं। ओमपुरी की मिस टनकपुर हाजिर हो, फिल्म की शूटिंग भी हापुड़ के नगर पालिका में हुई थी। इसके अलावा मॉलीवुड की अनेक फिल्में यहां बनी है।
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री द्वारा नोएडा में फिल्म सिटी की घोषणा किए जाने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर भी यहां फिल्मों की लोकेशन तलाशने लगे हैं। जिला गाजियाबाद व देसी कट्टा जैसी फिल्म बनाने वाले डायेक्टर आनंद कुमार की नई फिल्म डुबकी की शूटिंग हापुड़ के गांव मीरापुर में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में एक महिला कांस्टेबल के चरित्र को प्रदर्शित किया गया है। फिल्म की शूटिंग देखने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका अभिनेता गैवी चहल निभा रहे हैं। गैवी चहल की पहचान एक था टाइगर फिल्म से लोगों में बनी हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सोनिया, दिनेश गौड़, अनुपमा, नवीन, संजीव गुप्ता, असर इब्राहिम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed