फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After fear, little eyes are dreaming again

ईदगाह में पाठशालाः खौफ के बाद अब फिर सपने देख रही हैं नन्हीं आंखें

Fri, 13 Mar 2020 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Mar 2020 06:04 AM IST
विज्ञापन
After fear, little eyes are dreaming again
राहत शिविर में बच्चे.... - फोटो : अमर उजाला

हिंसा का दंश झेलने के बाद मुस्तफाबाद स्थित ईदगाह के राहत कैंप में रह रहे प्रभावित बच्चों की आंखें एक बार फिर सपने देख रही हैं। पढ़ाई-लिखाई व खेलकूद के साथ-साथ अब चेहरों से खौफ की दीवारें भी गिर रही हैं। मासूम अपनी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ भविष्य की नींव मजबूत करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


कैंप में कई सामाजिक संगठनों के साथ साथ बाल आयोग भी बच्चों की जिंदगी को पटरी पर लाने में लगा हुआ है। बाल आयोग के वालंटियर वर्तिका ने बताया कि शुरू में बच्चे काफी खौफ में थे। किसी अनजान से बात करने के लिए तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन


इसके बाद बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें पढ़ाई के लिए तैयार किया गया। अभिभावकों को भी बच्चों के भीतर बने डर को खत्म करने के लिए सलाह दी जा रही है। वहीं, अभिभावकों का भी कहना है कि धीरे धीरे बच्चों के भीतर का डर खत्म हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कला व संगीत थेरेपी से दूर कर रहे हैं खौफ
कैंप में बच्चों का खौफ दूर करने के लिए कला व संगीत थेरेपी का इस्तेमाल किया जा रहा है। बच्चों को सकारात्मक कहानियां सुनाने के बाद उन्हें मन में आने वाले विचारों को कागज पर उकेरने के लिए कहा जा रहा है। चित्रों को देखकर बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है। 


दो पाली में चल रही हैं कक्षाएं
कैंप में शिव विहार व मुस्तफाबाद इलाके के कई ऐसे बच्चे भी हैं जिनकी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं, अन्य कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र भी कैंप में शरण लिए हुए हैं।  ऐसे में यहां दो पालियों में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र पढ़ रहे हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े कई शिक्षक यहां पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed