बहन के घर में घुस भाई ने किया हैरानी वाला काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधु सैनी अपने दो बेटों आकाश और अमन के साथ सैनी मौहल्ला स्थित अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार सुबह एक नाबालिग ने घर में घुसकर मधु को गोली मार दी। गोली मधु के आंख के नीचे लगी।
घटना के समय आकाश घर में मौजूद था। आरोपी ने आकाश पर भी गोली चलाई लेकिन गोली आकाश के कान के पास से गुजर गई।
घटना के समय अमन कॉपी खरीदने के लिए बाजार गया था।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और मां बेटे को इलाज के लिए राव तुलाराम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया। हीं आकाश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने मधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान अशोक ने पुलिस को बताया कि हमला करने वाला युवक उसके परिवार का परिचित है।
नाबालिग के साथ मिलकर किया मर्डर
पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी युवक नाबालिग है और उसका अपराधिक रिकार्ड है। आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी। मंगलवार दोपहर पुलिस ने उसे इलाके से दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मधु की हत्या उसके भाई प्रदीप ने करवाई है। मधु अपने पति से पिछले आठ साल से अलग होकर मायके में रह रही थी। यहां उसके दोनों बेटे नौवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं। आरोपी के मुताबिक प्रदीप को शक था कि मायके में रहने की वजह से उसे बहन को संपति का हिस्सा देना पड़ेगा।
इस बात को लेकर भाई बहन में झगड़ा भी हुआ था। उसके बाद प्रदीप ने एक अन्य व्यक्ति की मदद से नाबालिग को हत्या को अंजाम देने के लिए रुपये और हथियार मुहैया करवाए। पुलिस प्रदीप के साथ साथ आरोपी को रुपये और हथियार देने वाले की तलाश कर रही है।