{"_id":"5e43d67e8ebc3ee5b048005e","slug":"after-delhi-elections-2020-defeat-manoj-tiwari-offers-to-resign-party-asks-him-to-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"करारी हार के बाद मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की पेशकश, भाजपा हाईकमान का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करारी हार के बाद मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की पेशकश, भाजपा हाईकमान का इनकार
Wed, 12 Feb 2020 04:12 PM IST
Abhishek Singh
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 12 Feb 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद बुधवार को भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की है। वहीं, सूत्रों की मानें तो तिवारी की इस पेशकश को भाजपा हाईकमान ने खारिज कर दिया है और उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मंगलवार को तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैं मतदान के लिए मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम किया है, इसके लिए उन्हें साधुवाद है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अच्छा करते हुए दिल्ली की अपेक्षाओं की पूर्ति करेंगे। भाजपा ने काफी अपेक्षाएं की थी, जिस पर खरी नहीं उतरीं। भाजपा हार की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसा होता है कि पक्ष में निर्णय नहीं हो तो ऐसे में निराशा भी होती है, लेकिन यही धैर्य का समय भी होता है। कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना है। दिल्ली की जनता ने जो जनादेश दिया है वह सोच-समझकर दिया होगा। अच्छी बात यह है कि इस निराशा में भी भाजपा का 2015 की अपेक्षा मत प्रतिशत काफी बढ़ा है। 2015 में 32 प्रतिशत कुल वोट मिले थे, जो अब बढ़कर 37.08 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सहयोगी दलों को मिलाकर करीब 40 प्रतिशत के आसपास है। उन्होंने भाजपा की जीत वाले ट्वीट को संभालकर रखने वाले बयान पर कहा कि अगर आपने मेरा ट्वीट संभालकर रखा हुआ है तो रखे रहिए।
विज्ञापन
मनोज तिवारी से मिलें भाजपा के आठों विधायक
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले भाजपा के आठों विधायकों ने आज(बुधवार) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात की।
Delhi: Delhi BJP Chief Manoj Tiwari meets newly-elected MLAs at the party office. pic.twitter.com/XDBbGVIlUH
— ANI (@ANI) February 12, 2020
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 62 सीटें हासिल करके शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा को महज आठ सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।